Advertisment

क्या आप भी गुड़ खाने के इन 8 फायदों से बेखबर हैं?

author-image
Swati Bundela
New Update
गुड़ स्वाद का ही नहीं बल्कि सेहत का भी बादशाह है। अक्सर डॉक्टर भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए मीठा, खासतौर से चीनी से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन गुड़ के साथ ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। गुड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह एक ऐसा सुपर फूड है, जिसके फायदों के बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका उपयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है। गुड़ को अपने आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए।गुड़ खाने के फायदें 
Advertisment


आइए जानें गुड़ के ऐसे ही 8 जबरदस्त फायदों के बारे में गुड़ खाने के फायदें



Advertisment

1) पेट संबंधी समस्याओं के लिए गुणकारी



गुड़ पेट से संबंधित कई समस्याओं के लिए रामबाण औषधि है। अगर आपको गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो गुड़ खाने से लाभ मिलेगा। भोजन के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। गुड़ खाने से भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है।

Advertisment

2) खून की कमी को दूर करता है गुड़ खाने के फायदें 



गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत होता है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है, तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत लाभ मिलेगा। गुड़ खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBC) की मात्रा बढ़ जाती है। इसी वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को भी डॉक्टर गुड़ खाने की सलाह देते हैं। एनीमिया के मरीजों के लिए तो गुड़ अमृत के समान है।
Advertisment


3) सर्दी-जुकाम में गुड़ है कारगर



गुड़
Advertisment
सर्दी-जुकाम में भी काफी असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। गुड़ का काढ़ा बनाकर रात को पीने से जल्द आराम मिलता है।

4) हड्डियों को मजबूत रखता है

Advertisment


गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूती देने में असरदार है। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

5) दिमाग के लिए भी गुणकारी

Advertisment


गुड़ से आपका मूड अच्छा बना रहता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है, तो नियमित रूप से गुड़ खाने पर इससे निजात मिलेगा। रोजाना गुड़ खाने से दिमाग मजबूत बना रहता है और याददाश्त भी तेज होती है।

6) शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव



गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। इसके अलावा एक कप पानी में थोड़ा गुड़, नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से थकान महसूस नहीं होती।

7) ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है



गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में। हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों को डॉक्टर द्वारा रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

8) आँखों के लिए फायदेमंद गुड़ खाने के फायदें 



गुड़ का सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। गुड़ आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार है।
गुड़ खाने के फायदें हैल्थ
Advertisment