Benefits of Dates: खजूर खाने के फायदे हमारी सेहत के लिए 

author-image
Swati Bundela
New Update


Health Benefits of Dates: हम सब के घरों में सर्दियों में खजूर का पैकेट आता है। खजूर एक ड्राई फ्रूट है, जो बाकियों से अलग होता है। खजूर एक चोट से आकार का होता है, इसके अंदर एक बड़ी सी गिटक/बीज होता है। खजूर जितना मीठा होता है उतना ही फायदेमंद साबित होता है। खजूर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है खासकर सर्दियों के मौसम में। खजूर में बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जैसे आयरन, मिनरल, कैल्शियम, विटामिन, फॉस्फोरस, और अमीनो एसिड। खजूर में ग्लूकोज और फ्रक्टोज भी होता है। 

खजूर खाने के 5 फायदे (5 Benefits Of Dates)


1 ऊर्जा और वजन बढ़ाने के लिए

Advertisment

आज के समय में लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं अपने खान पान की वजह से। आज भी बहुत से लोग शरीर कमजोरी का शिकार भी हैं। जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं वो जल्दी थकान महसूस करना, बीमार पढ़ना, वजन घटने जैसी बीमारियों का सामना करते हैं। खजूर खाने से लोगों को इंस्टेंट एनर्जी/ ऊर्जा मिलती है। खजूर में ग्लूकोज और फैक्टोज पाए जाते हैं जो शरीर की ऊर्जा बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही खजूर में शुगर, विटामिन और प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ने में मदद करते हैं। इसलिए रोज 3 खजूर खाने चाहिए। 

2. ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में 

खजूर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है लेकिन खजूर आपके ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है उन्हे सलाह दी जाती है की रोज़ एक ग्लास दूध के साथ 2 खजूर खाएं। अगर आपको ब्लड प्रेशर नहीं भी है और आप रोज खजूर का सेवन करते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बहुत कम हो जायेगा।

3. हड्डियों को करेगा मजबूत

खजूर हमारी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। खजूर में सेलेनियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। ये कुछ पोषक तत्व है जो गठिया के जोखिम को भी कम कर देते हैं। खजूर का हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव तब होता है, जब इससे दूध के साथ खाया जाए।

4. प्रेग्नेंसी में खाने के फायदे 

Advertisment

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं बड़ी ही सोच समझ कर निर्णय लेना होता है क्योंकि बहुत से पदार्थ मां और बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर खाना फायदेमंद साबित होता है। खजूर खाने से लेबर पेन काफी हद तक कम हो जाता है। खजूर हम इंस्टेंट एनर्जी देता है जिसकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ऊर्जा की जरूरत होती है जो खजूर उन्हे प्रदान करता है। 

प्रेग्नेंसी के दौरान मां के साथ साथ बचे को भी पोषक तत्व चाहिए होते हैं। खजूर बच्चे के विकास के लिए भी लाभदायक साबित होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब्ज की समस्या भी होती है जो खजूर ठीक करता है। खजूर प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।

5. दिल के लिए फायदेमंद

दिल की बीमारियां काफी बड़ी होती हैं और इन बीमारियों का इलाज भी काफी मुश्किल होता है। कुछ इस पदार्थ होते हैं जिनका सेवन इन खतरों को काफी कम कर देता है। खजूर उन में से एक है। खजूर में कैरोटेनॉइड और फिनोलिक एसिड होता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके साथ ही खजूर में पाए जाने वाला मैग्नीशियम और पोटेशियम भी हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। दिल की बीमारी के रोगी को खजूर का सेवन करना चाहिए।





सेहत फूड