Advertisment

Home Remedies For Sinusitis: सायनस की परेशानी को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

सायनस की परेशानी बेहद तकलीफ देती है। सायनस की बीमारी ज्यादातर इन्फेक्शन और बैक्टीरिया की वजह से होती है। साइनस कैविटी में सूजन और दबाव के कारण साइनस इंफेक्शन होता है। सायनस की बीमारी में सांस लेने की परेशानी भी हो सकती है। सायनस को ठीक करने के लिए बाज़ार में काफी नेसल ड्रॉप्स मिलती हैं लेकिन सायनस की परेशानी काफी मुश्किल से ख़तम होती है। अगर सायनस लंबे समय तक बनी रहे तो यह चिंता का विषय बन जाता है। 

सायनस से पीड़ित व्यक्ति को कई परेशानियां हो सकती हैं जैसे सिर दर्द, नाक बंद, आंखो के नीचे सुंजन, रात को नींद न आना, सांस लेने में परेशानी, मुंह का स्वाद न रहना, बलगम बनना, आदि। इसके साथ ही सायनस कई कारणों की वजह से होता है जिसमें से कुछ हैं, एलर्जी, नाक की हड्डी बड़ी हुई हो, प्रदूषण, आदि। अगर आपको सायनस अभी अभी शुरू हुआ है तो आप कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं ताकि सायनस की परेशानी ज्यादा न बढ़ जाए। 

सायनस की परेशानी को ठीक करने के 4 घरेलू उपाय

Advertisment


1. भाप लेना 

भाप बलगम को ढीला करके बलगम को दूर करने में मदद करती है। सायनस में भाप लेते रहना चाहिए ताकि बंद नाक बार बार खुलती रहे और सूजन में भी असर पड़े। गर्म भाप से सांस लेने में काफी मदद मिलती है। सायनस में नाक बंद हो जाती है इसलिए नाक के मार्ग को खोलने के लिए भाप का उपयोग करने से साइनस के दबाव को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह नाक के मार्ग में जलन और सूजन वाली ब्लड वेसल्स को कम करने में मदद करता है। नमी आपके साइनस में बलगम को पतला करने में भी मदद कर सकती है, जिससे वे अधिक आसानी से खाली हो जाते हैं।

Advertisment

2. अदरक 

अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन, मिनरल और जिंजरोल भी होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी जिंजरोल भी होता है, जो आपके म्यूकस मेम्ब्रेन में सूजन को कम करता है और सायनस की परेशानी से आराम देता है। अदरक सायनस के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सायनस के दर्द को और बलगम को कम करने में मदद करती है। अदरक की चाय आपके सायनस को हाइड्रेट और भाप देने में मदद करती है।  

3. तुलसी 

Advertisment

तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस होते हैं इसलिए तुलसी कई तरह के इन्फेक्शन को रोकने में मदद करती है। सायनस से राहत पाने के लिए तुलसी के पत्तों को चबाकर या तुलसी का पानी उबालकर पीने से आराम मिलता है। रोजाना दिन में 2 बार तुलसी का काढ़ा पीने से भी आराम मिलेगा, काढ़े में आप अदरक, काली मिर्च, तुलसी, लौंग और शहद डालकर पिएं इसे सायनस से बहुत जल्द आराम मिलेगा। 

4. हल्दी 

हल्दी, अपने एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी का उपयोग साइनस के इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जा सकता है। हल्दी आपके नाक के मार्ग को रोकने वाली सूजन को दूर करने में मदद करेगी। इसलिए रोज़ दिन में 2-3 बार उबलते पानी में हल्दी डालकर पिएं इससे आपको सायनस की परेशानी से आराम मिलेगा।

Advertisment








सेहत
Advertisment