Advertisment

क्या आपका BP लो रहता है? Low Blood Pressure में अपनाइये ये 7 डाइट टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
Low BP diet tips in Hindi : क्या आपका BP ज्यादातर लो रहता है ? शरीर में कमज़ोरी और घबराहार महसूस होती है? भारत में अधिकतर लोगों को BP (Blood Pressure) की समस्या है। ये प्रॉब्लम तब और बढ़ जाती है ,जब आप ठीक डाइट नहीं लेते ,इसलिए Low blood pressure के मरीज़ों को अपने खाने पर खास ध्यान देना चाहिए।

Advertisment

Low Blood Pressure (BP) में फॉलो करे ये 7 डाइट (Low BP diet tips in Hindi) :



1. लिक्‍विड ज़्यादा मात्रा में पिए

Advertisment


लो BP की समस्या को दूर करने के लिए आपको दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना होगा। इसके अलावा नारियल पानी, बेल का शर्बत और आम का पन्‍ना भी पीना चाहिए। डीहाड्रेशन की वजह से ब्‍लड प्रेशर गिरने लगता है इसलिए लिक्‍विड ज़्यादा मात्रा में पिए। अनार के जूस से भी शरीर को एंटीऑक्‍सीडेंट मिलता है।

2. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं

Advertisment


खाने के बीच में लम्बा गैप न ले,दिन भर में छोटे छोटे मील लीजिये। अगर आप दिन में केवल 3 टाइम ही खाना खाते हैं तो इसे बढा कर 6 टाइम कर लें। ऐसा करने से लो ब्‍लड प्रेशर की चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी।

3. नमकयुक्त खाना खाये

Advertisment


कम रक्तचाप का इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार में नमक का सेवन बढ़ाएं। हलाकि सेहत के लिये ज्‍यादा नमक खाना खतरनाक होता है इसलिए इस बात का थोड़ा ध्यान रखे।

4. बादाम मिल्‍क

Advertisment


लो ब्‍लड प्रेशर से बचने के लिए रात को 5-6 बादम को भिगो कर रखें। सुबह इसका पेस्‍ट बनाएं और दूध में उबाल कर पी जाएं। ऐसा रोज़ाना करे। इस दूध मे बिल्‍कुल भी फैट और कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता।

5. कॉफी भी होती है फायदेमंद

Advertisment


अगर आपको लगे कि आपका ब्लड प्रेशर कम है और आपको कमजोरी महसूस हो रही हैं तो आधा कप स्ट्रॉंग कॉफी पिये। इससे ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाएगा।

Advertisment

6. तुलसी की पत्तियाँ



तुलसी की पत्तियाँ लो ब्लड प्रेशर के इलाज में काफी कारगर साबित हुई हैं। तुलसी की कुछ पत्तियों को मसलकर इनका जूस बनाये। इसमें एक चम्मच शहद मिलाये। सुबह खाली पेट इस जूस को पिए। तुलसी में पोटैशियम, मैगनीशियम और विटामिन सी होता है जिससे ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

7. मुनक्‍का



रात को 3-4 मुनक्‍के को पानी में भिगो दें और सुबह उसे दूध के साथ उबाल कर पी जाये। मुनक्‍के में आयरन और बी कॉम्‍लेक्‍स विटामिन पाया जाता है जो कि एनीमिया के इलाज में मदद करता है। मुनक्‍के में पाए जाना वाला कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। यह आपके ब्लड फ्लो को ठीक करता है।



इस आर्टिकल में हमने पढ़ा Low BP diet tips in Hindi.
सेहत Low BP diet tips in Hindi
Advertisment