Advertisment

Period Products: पैड, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप, रियूजेबल पैड, पीरियड अंडरवियर के बारे में जरूरी जानकारी? 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Period Products:  आज के दौर में पीरियड्स के दिनों को झेलना महिलाओं और लड़कियों के लिए काफी आसान हो गया है। पहले के समय में जब महिलाओं के पास ज्यादा सुविधाएं नहीं होती थी, तब ज्यादातर महिलाएं कपड़े का इस्तमाल करती थीं, लेकिन आज कल मार्केट में इतने सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं की महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। 

पीरियड्स को आपकी डेली लाइफ में इंटरफेयर नहीं करना चाहिए। इसलिए बाजार में पीरियड्स में किसी भी प्राकर की परेशानी से बचने के लिए कई प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं फिर चाहे वो क्रैंप्स के लिए हो यां पीरियड ब्लड एब्जॉर्ब करने के लिए। यहां आज आपको कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप अपनी कन्विनियंस, बजेट और यूज के हिसाब से खरीद सकते हैं।

5 पीरियड प्रोडक्ट्स जिनके बारे में हर लड़की को पता होना चाहिए: Period Products

Advertisment


1. पैड 

पैड, को कॉटन पैड भी कहते हैं जो आपके अंडरवियर से चिपक जाते हैं और पीरियड ब्लड सोख लेते हैं और जिन्हें आप इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। पैड को सैनिटरी नैपकिन भी कहते हैं और इनके साइड में विंग्स होते हैं जो पैड को एक ही जगह टिके रहने के लिए होते हैं। पैड काफी तरह के आते है, जैसे अलग अलग साइज के और सोकने की क्षमता के। पैड मिनी साइज से लेकर एक्स्ट्रा या सुपर लॉन्ग तक होते हैं। हर लड़की को पैड को लगाने के 4-5 घंटे बाद बदलना चाहिए। पैड 50 से 400 रुपए तक आते हैं, यह ब्रांड और पैड के नंबर पर डिपेंड करता है।

Advertisment

2. रियूजेबल पैड

रियूजेबल पैड को एक से ज्यादा बार इस्तमाल किया जाता है। रियूसेबल पैड कपड़े के पैड होते हैं जिन्हे धोने के बाद दुबारा इस्तमाल किया जा सकता है। यह पैड अब्सॉर्बेंट मैटेरियल जैसे कॉटन और बंबू से बनाया जाता है और इसमें एक प्रेस बटन होता है पद को अंडरवियर से चिपके रहने के लिए। रियूजेबल पैड, सैनिटरी नैपकिन से महंगे होते हैं, आपको 4 पैड 250-400 रुपए में मिल जाता है। 

3. टैम्पोन 

Advertisment

टैम्पोन कॉटन से भी बनाए जाते हैं और इसका इस्तमाल काफी लड़कियां आज कल करती हैं। टैम्पोन एक छोटी ट्यूब यां बुलेट की तरह दिखता है  और इसके एक एंड पर स्ट्रिंग लगी होती है। टैम्पोन को वजाइना में डालना होता है और पीरियड ब्लड को टैम्पोन सोख लेता है और जब आपको लगे की टैम्पोन भर गया है तो जो स्ट्रिंग है उससे पकड़ कर खींच लें। टैम्पोन को 5-6 घंटे बाद चेंज कर लेना चाहिए। टैम्पोन का पैक आपको 100 तक मिल जायेगा जिसमे 12 टैम्पोन होते हैं।

4. मेंस्ट्रुअल कप 

मेंस्ट्रुअल कप पीरियड्स में सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। मेंस्ट्रुअल कप एक सॉफ्ट, सिलिकॉन से बनता है। यह ऊपर से एक कप की शेप का होता है और नीचे एक पाइप होती है। सिलिकॉन कप को फोल्ड करके वजाइना में डालना होता है और पीरियड ब्लड कप में भर जाता है। कप को बाहर निकालकर आप 7-8 घंटे बाद खाली कर सकते हैं। इसको अच्छे से धोने के बाद फिर लगा लें। एक बार इस्ताम करने के बाद इसको उबलते पानी में डालकर सफाई करें। यह आपको 300 रुपए में मिल जायेगा।

Advertisment

5. पीरियड अंडरवियर

पीरियड अंडरवियर नॉर्मल अंडरवियर की तरह दिखते हैं लेकिन इनमें अब्सॉर्बेंट मैटेरियल लगता है। इनको आप स्पेशल फंक्शन आदि में इस्तमाल कर सकते हैं। यां जब आपको लगे की आपके पीरियड्स आने वाले है और आपको बाहर जाना है। पीरियड अंडरवियर आपको 500 रुपए तक मिल जायेगा।



सेहत फेमिनिज्म सोसाइटी
Advertisment