Advertisment

कैसे हुई ये महिला बिना सेक्स के प्रेगनेंट ?

author-image
Swati Bundela
New Update
आप भी आश्चर्य चकित होंगे की आखिर बिना सेक्स किए कोई कैसे प्रेगनेंट हो सकता है। हैम्पशायर इंग्लैंड से एक महिला मूर के साथ ऐसा हुआ है। निकोल मूर अब 28 साल की हो गयी हैं और उनकी एक बेटी भी है पर वो खुद अभी तक वर्जिन हैं। मूर ने बताया की वो सेक्स नहीं कर पाती थी क्योंकि उनको सेक्स करते वक़्त असहनीय दर्द होता था।
Advertisment


मूर 18 साल की थी जब उन्होंने उनके पार्टनर को डेट करना चालू किया था।



जब मूर ने पहली बार सेक्स करने की कोशिश की तो उनको ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई ईंट मार रहा है इसके कारण वो सेक्स नहीं कर पायी थी। इस कपल को प्रेग्नेंट होने में दिक्कत होने की वजह से फिर इन्होने अलग कुछ तरीके से प्रेग्नेंट होने के कोशिश की।
Advertisment




जल्द ही कुछ समय में मूर को पता लगा कि वो प्रेग्नेंट हो गयीं हैं वो भी बिना सेक्स या कुछ करे। मूर की बॉडी में कुछ ऐसे बदलाव आने लगे थे जो प्रेग्नेंट होने के वक़्त आते हैं जैसे कि ब्रैस्ट में सूजन और दिल में जलन होना। जब मूर ने इसके बाद मेडिकल टेस्ट करवाया तो टेस्ट में उनकी रिपोर्ट में वो प्रेगनेंट आयीं।
Advertisment


डॉ शीतल अग्रवाल ने शी द पीपल को बताया ये कैसे हुआ ?



डॉ शीतल अग्रवाल एक गयनाकोलॉजिस्ट और सीनियर कंसलटेंट हैं दिल्ली के अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में। डॉ शीतल ने बताया की
Advertisment
 वैजिनिज़्मस एक फिजिकल दिक्कत होती हैं जिस में लड़की को सेक्स के दौरान बहुत दर्द होता हैं और उसके मैन पार्ट के मश्पेशिये बहुत कड़क हो जाता है जिस से उसको ऐसा लगता हैं जैसे कोई ईंट मार रहा हैं जैसा की मूर ने कहा।



प्रेग्नंट होने के बारे में डॉक्टर ने कहा कि अगर सेक्स के दौरान सीमेन वजाइना के आस पास कहीं भी गिरता है तो उस से प्रेग्नेंट होना संभव है।  वैजिनिज़्मस के कारण कई महिलाएं सेक्स से दूरी बना लेती हैं जिस से उनके रिलेशनशिप पर बुरा प्रभाव पढ़ने लगता है। डॉक्टर ने बताया की इस समस्या को डॉक्टरों के द्वारा दवाइयां देकर ठीक किया जा सकता है। इसलिए इस से शर्माएं ना और इलाज करवाएं।
पेरेंटिंग
Advertisment