/hindi/media/post_banners/aF44Ue4lHrCpvE5zTApn.png)
Prithviraj Film Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था, आज उस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। यशराज फिल्म्स ने पृथ्वीराज के साथ अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म बनाई, जो निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और वैलौर पर आधारित है।
पृथ्वीराज फिल्म की कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
पृथ्वीराज फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने अपने हर किरदार और प्रदर्शन से सबको चौकाया है और इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में बाकी कलाकार जो नजर आएंगे वो हैं, संजय दत्त (काका कान्हा), सोनू सूद (चांद बरदाई), मानुषी छिल्लार (संयोगिता)। मानुषी छिल्लर की लॉन्चिंग निश्चित रूप से 2022 के सबसे अवेटेड डेब्यू में से एक है।
यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस, पृथ्वीराज का निर्देशन डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने सबसे बड़े टीवी महाकाव्य - चाणक्य का निर्देशन किया था। पृथ्वीराज दुनिया भर में 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1460111568935526401?s=20
पृथ्वीराज फिल्म टीजर
पृथ्वीराज फिल्म के टीजर की शुरवात, एक जंग के मैदान के दृश्य से होती है, और वॉइसओवर में पृथ्वीराज के बारे में बताते हैं। वॉइसओवर में सुनाई देता है, जिसके पीछे 100 सेना, 100 सामंत, वतन और वचन के लिए सिर कटाने के लिए तैयार, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान होता है। सभी सलामी के लिए तैयार हो, हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।
जैसे ही वाइवओवर में हिंदुस्तान का शेर आ रहा है बोलते हैं, स्क्रीन पर अक्षय कुमार की तस्वीर आ जाती है। उसके बाद बाकी किरदारों को दिखाते हैं जो है, संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लार। उसके बाद फिर से जंग दिखाते हैं और अक्षय कुमार की आवाज आती है, धर्म के लिए जिया हूं और धर्म के लिए मरूंगा।
अक्षय कुमार ने टीजर और फिल्म के बारे में क्या कहा?
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के टीज़र का अनावरण किया और बहादुर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की साहसी को सलाम किया। अक्षय कुमार का कहना है कि पृथ्वीराज के "टीज़र ने फिल्म की आत्मा को कैद कर लिया, महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार, जो कोई डर नहीं जानते थे। यह वीरता और उनके जीवन का गुण है। जितना अधिक मैंने उनके बारे में पढ़ा, उतना ही अधिक मैं इस बात से चकित था कि उन्होंने अपने देश और अपने मूल्यों के लिए अपने ग्लोरियस जीवन के एक-एक पल को कैसे जिया।"
अक्षय ने कहा, "वह एक लेजेंड है, वह सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक है और वह सबसे ईमानदार राजाओं में से एक है जिसे हमारे देश ने कभी देखा है। हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया भर के भारतीय इस पराक्रमी बहादुर को सलाम करते हैं। हमने उनके जीवन की कहानी को प्रामाणिक तरीके से पेश करने की कोशिश की है और फिल्म उनकी बेजोड़ बहादुरी और साहस को दर्शाती है।"
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us