Advertisment

प्रियंका चोपड़ा के 5 फेमिनिस्ट रोल ,जिन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रियंका चोपड़ा सिर्फ़ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। उन्हें पर्दे पर स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर निभाने के लिए जाना जाता है। फ़िल्म Quantico से लेकर White Tiger तक उनका हर एक रोल हमारे दिमाग में छाप छोड़ देता है। वह ज़्यादातर स्ट्रॉन्ग फेमिनिस्ट कैरेक्टर प्ले करने के लिए जानी जाती हैं।आइये जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के फेमिनिस्ट रोल के बारे में।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा के 5 फेमिनिस्ट रोल ,जिन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई:



1. पिंकी (The White Tiger)

Advertisment


पिंकी एक आज़ाद और opinionated महिला है जिसका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश Jackson Heights, New York में हुई। वह अपने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ़ एक जमींदार के बेटे अशोक से शादी कर लेती है। एक सीन में, फॅमिली डिस्कशन के दौरान पिंकी को चुप कराने की कोशिश की जाती हैं लेकिन वह अपनी आवाज़ नहीं दबाती और अपनी बात रखती है।अब्रॉड में पली - बड़ी पिंकी को भारत में रहने में काफ़ी प्रॉब्लम होती हैं। अशोक को अमेरिका लौटने में कोई इंट्रस्ट नहीं होता , तो वह उसे छोड़कर ,खुद अकेले वापस जाने का फैसला करती है। पिंकी के इस कदम से वह अपने आप को सेल्फ इंडिपेंडेंट साबित करती हैं।

Advertisment

2. अदिति चौधरी (The Sky Is Pink)



The Sky Is Pink में प्रियंका ,एक माँ अदिति के रोल में नज़र आई थी ,जो अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। प्रेगनेंसी होने पर उसका पति नरेन उन्हें एबॉर्शन कराने के लिए समझाने की कोशिश करता है। अदिति, हालांकि, अपने बच्चे को जन्म देने के लिए पूरी तरह निश्चित होती हैं। फ़िल्म में वह अपनी बेटी के हक़ के लिए स्टैंड लेती हैं।

Advertisment

3. मैरी कॉम (Mary Kom)



प्रियंका के फेमिनिस्ट कैरेक्टर की बात कर रहे है, तो मैरी कॉम को कैसे भूल सकते हैं। इस फ़िल्म में प्रियंका बॉक्सर मैरी कॉम के रोल में नज़र आयी थी। फ़िल्म में वह माँ बनने पर बॉक्सिंग करियर से ब्रेक लेती है ,फिर उनके पति के मोटीवेट करने पर वो अपने करियर में वापस आती हैं। फ़िल्म में मैरी कॉम को नॉर्थ ईस्टर्न होने के कारण भेदभाव झेलना पड़ता हैं। मैरी कॉम वूमेन एम्पावरमेंट के लिए जानी जाती है और प्रियंका ने इस रोल को बड़ी ही बखूबी से निभाया था।
Advertisment


4. मेघना माथुर (Fashion)



मेघना माथुर एक छोटे शहर की मॉडल हैं। फिल्म उनके करियर में उतार-चढ़ाव को दिखाती है और कैसे वह सफल हो जाती है। मेघना वह कॉन्फिडेंट और एम्बिशयस महिला है, जो हर महिला बनना चाहती है। हालांकि वह अपने सपनों को पूरा करने के चक्कर में सब कुछ खो देती है, लेकिन वह अपने पिता को प्रेरित करने और खुद को दूसरा मौका देने के बाद वापसी करती है। यह फिल्म हमें फैशन इंडस्ट्री के अंधेरे पक्ष को दिखाती है।
Advertisment


5. सोनिया (Aitraaz)



सोनिया एक मॉडल है जिसे राज से प्यार हो जाता है। जब वह प्रेगनेंट हो जाती है, तो वह बच्चे को अबॉर्ट करने का निर्णय लेती है और राज के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है। उसे ये लगता है कि ये बच्चा उसके करियर में रुकावट बन सकता है। फ़िल्म में सोनिया एक करियर एम्बिशयस लड़की है। हालाँकि फिल्म में वह नेगेटिव रोल में नज़र आयी थी।
एंटरटेनमेंट प्रियंका चोपड़ा के फेमिनिस्ट रोल
Advertisment