Advertisment

Self Love Tip: अगर करते हैं खुद से प्यार तो इन चीजों का ख्याल रखें 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Self Love Tips:  इंसान दूसरों को प्यार करने में और दूसरों को खुशी देने के लिए अक्सर अपने आप की प्यार करना भूल जाता है। हमारे समाज में लोग अक्सर बच्चों को दूसरों से अच्छे से बात करना, प्यार से रहना, दूसरों के लिए समय निकालना सीखते हैं। पर आज तक क्या कभी किसी ने एक बच्चे को कहा है कि दूसरों से पहले खुद की खुशी को अहमियत दो, शायद नहीं। इसी वजह से आज की पीढ़ी हर वक्त अपनी तुलना दूसरों से करती है, और यहां से दिखाई देता है की आज की पीढ़ी अपने आप से कितना प्यार करती है। 

जो लोग खुद को प्यार नहीं करते वो शायद कभी दूसरों को भी प्यार नहीं कर पाएंगे। सेल्फ लव में आप अपनी खुशियों की परवाह करते हैं और लोग क्या बोलेंगे उससे आपको कोई फरक नहीं पड़ता। जानिए किस प्रकार आप अपने आप से प्यार जता सकते हो। 

4 चीजें जो आपको करनी चाहिए अगर करते हैं खुद से प्यार: Self Love Tips

Advertisment


1. दूसरों से अपनी तुलना न करें 

जब हम अपनी तुलना दूसरों से करते हैं तो हम अपने मन में एक ऐसा भाव लेकर आते हैं जो हमारी पर्सनेलिटी और आत्मसमन में बंधा बनने लगता है। हर व्यक्ति अलग होता है, उसकी खुभियां और खामियां दोनो अलग होंगी इसलिए कभी भी अपने आप की तुलना नहीं करनी चाहिए। कोई अमीर होता कोई गरीब, कोई मोटा तो कोई पतला। जब जब आप अपनी तुलना दूसरों से करोगे तब तब आपको आप अपने जीवन में सफलता के शिकार से दूर पाओगे क्योंकि सफलता उसे मिलती है जो अपने आप को वो जैसा है वैसे ही अपनाए। 

Advertisment

2. ब्रेक लें 

इंसान को लगता है की अगर वो लगातार काम करते रहेंगे तो सहायद उन्हे काम में तरक्की जल्दी मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं होता। काम के साथ ब्रेक लेना भी उतना ही जरूरी होता है जितना हमारे शरीर को कम करने के लिए पानी की जरूरत। अगर आप लगातार काम करते जाएंगे तो आप सिर्फ अपना मानसिक स्वस्थ खराब कर रहे हैं। हर इंसान ब्रेक का हकदार होता है इससे कोई फरक नहीं पड़ता की आप कितना काम कर रहे हैं अगर आप सही समय पर ब्रेक नहीं लेंगे तो आपका शरीर, दिमाग सही से काम नहीं करेगा जिसे आपका स्वस्थ बिगड़ सकता है।

3. खुद की तारीफ करें

Advertisment

हम में से कितने लोग अपनी तारीफ करते हैं। बहुत कम लोग क्योंकि लोग अक्सर अपने आपको दूसरों से कम समझते हैं। आपको खुद की तारीफ क्यों करनी चाहिए? जब आप खुद को इनकरेज करते हैं और तारीफ करते हैं, तो आप अपने आत्मविश्वास को अनलॉक करते हैं जो आपके दिमाग में एक नया और पॉजिटिव एटिट्यूड लायेगा। जब आप अपना नजरिया बदलते हैं और सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना शुरू करते हैं, तो आप यह मानने लगते हैं कि आप जो चाहते हैं उसे हासिल कर सकते हैं। इसलिए अपने आप को कॉम्प्लीमेंट्स देते रहना चाहिए जैसे मैं बहादुर हूँ, मुझे प्यार मिलता है, मैं अच्छा कर रही हूँ, आदि। 

4. अकेले में कुछ समय बिताए

कहा जाता है की जो व्यक्ति अकेला रहता है वो दुखी और उदास होता है लेकिन हकीकत में जो लोग अकेले में कुछ समय बिताते हैं वो अक्सर खुद के करीब आने की कोशिश करते हैं। अकेलापन आपको खुद के करीब लायेगा और आप अपने आप को बेहतर तरीके से जानने लगेंगे। शांति में समय बिताने से न केवल आपका मन रिलैक्स महसूस करेगा बल्कि आप अपने अंदर की आवाज सुन पाएंगे। जो व्यक्ति खुद के साथ समय बिताते हैं उन्हें पता होता है की उन्हे उनसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता।

Advertisment








सोसाइटी
Advertisment