Advertisment

Pain During Sex? सेक्स के दौरान दर्द को कम करने के लिए अपनाये 5 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
अक्सर पहली बार सेक्स के दौरान वजाइना में पेन होता है क्योकि पहली बार सेक्स करते वक़्त आपका हाइमन स्ट्रेच होता है ,लेकिन अगर ये पेन आपको हमेशा सेक्स के दौरान होता है तो इस बात पर सोचने की ज़रूरत है। सेक्स के दौरान थोड़ा -बहुत पेन होना आम बात है लेकिन अगर आपको असहनीय दर्द होता है तो इसे कम करने के लिए कुछ तरीके अपनाये। सेक्स पेन को कैसे कम करे 
Advertisment


सेक्स पेन को कैसे कम करे ? सेक्स के दौरान दर्द को कम करने के लिए 5 उपाय :



Advertisment

फोरप्ले से शुरुवात करे :



अगर आप अपने पार्टनर के साथ सीधे सेक्स करेंगे तो उसे ज्यादा पेन होगा ,इसलिए पहले फोरप्ले का सहारा ले। एक दूसरे से बात करे ,धीरे -धीरे नज़दीक आये। फोरप्ले की वजह से महिलाओं की वजाइना से फ्लूएड निकलने लगता है ,जिससे उनकी वजाइना गीली हो जाती है। ये फ्लूएड सेल्फ लुब्रीकेंट का काम करता है और सेक्स के दौरान पेन को कम करने में मदद करता है।

Advertisment

लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करे :



अक्सर कई महिलाओं के वजाइना से इंटिमेसी के दौरान डिस्चार्ज बहुत कम या नहीं ही होता है ,जिस वजह से वजाइना बिल्कुल ड्राई हो जाती है। अगर आपकी वजाइना खुद को सेल्फ लुब्रीकेंट नहीं कर पाती है तो आप वॉटर लुब्रीकेंट का इस्तेमाल कर सकते है ,लुब्रीकेंट का इस्तेमाल दर्द को बहुत कम कर देता है।
Advertisment


सेक्स से पहले पेशाब करे



अगर आपको सेक्स के बाद पेशाब करने में परेशानी होती है तो आप सेक्स से पहले पेशाब कर ले। सेक्स से पहले ब्लैडर को खली करने से आपकी बॉडी में मौजूद बैक्टीरिया निकल जाते है। ऐसा करने से आपको सेक्स के बाद कोई तकलीफ भी नहीं होगी और इन्फेक्शन्स से भी बचे रहोगे।
Advertisment


सेक्स पोजीशन बदल कर देखे :



अक्सर किसी पर्टिकुलर सेक्स पोजीशन में महिला को ज्यादा दर्द होता है ,ऐसे में आप वही सेक्स पोजीशन अपनाये जिसमे आपको दर्द नहीं होता।
Advertisment


पेन किलर का इस्तेमाल करे :



अगर आपको सेक्स के दौरान बार -बार दर्द होता है तो अपने डॉक्टर से बात करे। डॉक्टर आपको जो दवाई या इलाज बताते है वो करे ताकि आपको कोई नुक्सान न पहुंचे।
सेहत रिलेशनशिप
Advertisment