सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद सुशांत की भाभी का भी हुआ निधन
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के यूं अचानक चले जाने से सभी लोग सदमे में हैं। अभी उनका परिवार उनकी मृत्यु के सदमे से उभरा भी नहीं था की कल जब सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब उनकी भाभी का भी निधन हो गया।
भाभी को लगा गहरा सदमा
कल दोपहर को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट पर किया गया। उनके पिता केके सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार शाम को उनके बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पटना से उड़ान भरी थी। उनकी आत्महत्या ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया हैं और उनका परिवार बहुत दुखी है। कथित तौर पर, उनकी भाभी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीय और कल उनका भी निधन हो गया।
बताया गया है कि अभिनेता के चचेरे भाई की पत्नी सुधा देवी गहरे सदमे में थीं और उन्होंने सुशांत की आत्महत्या के बारे में पता चलने पर खाना बंद कर दिया था। जब सुशांत का परिवार मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर रहा था तब सुधा देवी का निधन बिहार के पूर्णिया में हुआ।
और पढ़ें: आत्महत्या रोकी जा सकती है रो सिर्फ हमे थोड़ा सेंसिटिव होने की ज़रूरत है
बताया गया है कि अभिनेता के चचेरे भाई की पत्नी सुधा देवी गहरे सदमे में थीं और उन्होंने सुशांत की आत्महत्या के बारे में पता चलने पर खाना बंद कर दिया था।
सुशांत की मृत्यु
सुशांत को उनके नौकर ने रविवार की सुबह बांद्रा स्थित उनके घर पर लटका पाया। कोविद-19 टेस्ट और पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को पुलिस हॉस्पिटल ले गई। सुशांत की शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से ही हुई है।
सुशांत के अंतिम संस्कार में वरुण शर्मा, कृति सैनॉन, श्रद्धा कपूर, रणवीर शौरी, विवेक ओबेरॉय, क्रिस्टल डिसूजा और इंडस्ट्री से उनके दोस्त और सहयोगी भी शामिल हुए ।
और पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत अक्सर अपनी माँ को याद किया करते थे