जानलेवा हो सकता है डेंगू बुखार, जानिए डेंगू के लक्षणों के बारे में

author-image
Swati Bundela
New Update



Symptoms Of Dengue: डेंगू एक खतरनाक वायरल बीमारी है और 150 से ज़्यादा देश इससे प्रभावित हैं। यह बुखार का कारण बनता है और पेशेंट्स को फ्लू के लक्षणों के जैसा फ़ील होता है। जब कोई व्यक्ति डेंगू से ठीक हो जाता है, तो उसका इम्यून सिस्टम उसे वायरस से बचाता है।

डेंगू के कारण

Advertisment

डेंगू एक वायरस के कारण होता है जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है। यह चार वायरस में से एक है जो आपकी हेल्थ पर बहुत सीरियस तरीके से असर कर सकता है। ज़्यादातर मामलों में, यह बीमारी तब फैलती है जब एक इन्फेक्टेड व्यक्ति के बाद एक मच्छर किसी नार्मल व्यक्ति को काटता है। हालांकि, डेंगू से मौत तो नहीं होती, लेकिन बीमारी बढ़ सकती है और बुखार दिमाग तक भी पहुंच सकता है।
अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया और इलाज नहीं किया गया तो स्थिति और खराब हो सकती है।

डेंगू के लक्षण ( Symptoms Of Dengue )

डेंगू के लक्षण हल्के से लेकर ज़्यादा सीरियस तक होते हैं। अगर बीमारी का जल्दी पता चल जाता है तो यह 7-10 दिनों तक चल सकता है। लक्षणों को नोटिस करना शुरुआत में मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसे मलेरिया, टाइफाइड, चिकनगुनिया जैसी बाकि बीमारियों से आसानी से भ्रमित किया जा सकता है। हालांकि, आमतौर पर मच्छर काटने के 6 वें दिन से लक्षण दिखने लगते हैं।
शुरुआत में आपको हल्के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, लेकिन समय पर पता न चलने पर इसके खतरनाक प्रभाव हो सकते हैं।

आईये जाने डेंगू वायरस के कुछ लक्षणों के बारे में-


1. शरीर में रैशेज


यह डेंगू बुखार के प्रमुख लक्षणों में से एक है। आपको पूरे शरीर में खुजली और रैशेज़ महसूस हो सकते हैं। वे अलग अलग शेप और साइज़ के हो सकते हैं और परेशान कर सकते हैं। ये रैशेज़ समय-समय पर आ सकते हैं और गायब भी हो सकते हैं।


2. तेज़ बुखार


व्यक्ति को तेज बुखार होता है और उसे ठंड लग सकती है।


3. शरीर में दर्द


Advertisment

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मसल्स और जोड़ों में तेज़ दर्द हो रहा है। आपके लिए चलना या कुछ छोटे-मोटे काम करना भी मुश्किल हो जाता है।


4. मुंह में ड्राइनेस 


इस बीमारी की वजह से शरीर मुंह और होठों को सुखा देता है। इसलिए, पेशेंट को रेगुलरली पानी पीना चाहिए।


5. उल्टी होना


यह भी डेंगू का एक ध्यान देने लायक बात है। आप बहुत बार उल्टी करेंगे और यह बहुत हेक्टिक हो सकता है।


6. नाक, मुंह या मसूड़ों से खून बहना


Advertisment

एक्यूट डेंगू के कारण भी आपके शरीर से, नाक और मसूड़ों से खून निकल सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप के लिए जाएं।





सेहत