Advertisment

Normal Breasts: ब्रेस्ट के बारे में कुछ बातें जो एक दम नॉर्मल होती हैं

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Normal Breasts Things: ब्रेस्ट्स शरीर का एक सेंसिटिव अंग होता है। एक महिला के स्तन उसके जीवन के दौरान कई बदलावों से गुजरते हैं। यह उसके पीरियड्स, प्यूबर्टी और प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकता है। जैसे हर व्यक्ति अलग होता है उसके शरीर की विशेषताएं भी अलग होती हैं। उसी प्रकार ब्रेस्ट को लेकर कुछ लोग किन्हीं चीज़ों को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं जो बिल्कुल सामान्य होती हैं और इन परिस्थितियों में डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। 

डॉ. निवेदिता ने कहा है,



Advertisment


हम सभी ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के बारे में जानते हैं और हमें अपने ब्रेस्ट की जांच करने और असामान्य चीज़ों की तलाश करने की आवश्यकता है। लेकिन कभी-कभी हम यह देखने से चूक जाते हैं कि सामान्य क्या है। अगर हम जानते हैं कि हमारे ब्रेस्ट में क्या सामान्य है, तब ही हम जान पाएंगे कि हमें किन चीजों के बारे में चिंता करने की ज़रूरत है?





5 ब्रेस्ट चीजें जो पूरी तरह से सामान्य हैं

Advertisment


1. ब्रेस्ट का आकार

एक महिला के दो अलग-अलग आकार के स्तन होना पूरी तरह से सामान्य है। एक बड़ा हो सकता है और दूसरा छोटा हो सकता है। यदि उनके स्तनों का आकार समान नहीं है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपका एक स्तन दूसरे से छोटा है, तो आपको इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। ब्रेस्ट का एक जैसा न होना बहुत आम है और ज्यादातर महिलाओं में यह होता है। एक महिला के स्तनों के आकार में परिवर्तन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रैस, प्यूबर्टी और हार्मोनल परिवर्तन शामिल हैं। 

Advertisment

2. अरोला का रंग

ब्रेस्ट के चारों ओर के एरिओला (निप्पल) का रंग हल्के गुलाबी से गहरे काले रंग के बीच कहीं भी हो सकता है और ये सभी सामान्य हैं। निपल्स समय के साथ नॉर्मली रंग बदलते हैं और आपके निपल्स का रंग आमतौर पर आपकी त्वचा के रंग से संबंधित होता है। अरोला और निप्पल को बिल्कुल गुलाबी होने की ज़रूरत नहीं है जैसे हम पोर्न में देखते हैं। यदि क्षेत्र में खुजली, दर्द या गांठ हो, तो यह समस्या का संकेत हो सकता है तुरंत चेकअप कराएं। 

3. ब्रेस्ट में गांठ 

Advertisment

महिलाओं के ब्रेस्ट में गांठ होना सामान्य होता है। महिलाओं में स्तन की गांठ कई कारणों से हो सकती है और हमेशा कैंसर नहीं होती है। कई बार यह आपके पीरियड्स के आसपास हो जाती है और फिर यह चला जाता है अगर यह प्रक्रिया बार बार हो, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपके दोनों ब्रेस्ट में गांठ है, और अगर एक ब्रेस्ट गांठ दूसरे ब्रेस्ट से सख्त, बहुत दर्द करती हो, या अलग महसूस होती है, तब एक डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और जांच करना चाहिए।

4. निप्पल डिस्चार्ज 

निप्पल डिस्चार्ज होना सामान्य है। अगर आपको दोनों निप्पलों से डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह सामान्य हो सकता है और आपको इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन अगर एक निप्पल से निप्पल डिस्चार्ज आता है तो आपको केवल चिंता करने की जरूरत है और डॉक्टर को जरूर दिखाएं। वैसे तो निप्पल डिस्चार्ज उन महिलाओं में कम होता है जो गर्भवती नहीं हैं यां ब्रेस्टफीडिंग पर नहीं है। 

Advertisment

5. ब्रेस्ट में दर्द

सामान्य स्तनों के साथ एक महत्वपूर्ण बात यह हो सकती है कि पीरियड्स के दिनों में, दोनों स्तनों में दर्द हो सकता है। अगर यह दर्द दोनों स्तनों में हर पीरियड्स के साथ होता है तो यह ठीक है और इसे साइकिलिकल दर्द कहते हैं। कुछ महिएलों को शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकती है। महिलाओं को ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान ब्रेस्ट में दर्द का अनुभव होता है जो कि सामान्य है लेकिन अगर ब्रेस्ट दर्द जो दूर न हो यां जो वक्त के साथ बढ़ती जाए तब आपको जांच करवानी चाहिए।

डॉ. निवेदिता ने अंत में कहा, 

Advertisment




मैं ये सब बातें कितनी बार भी कहूं लेकिन अगर आपको किसी भी चीज के बारे में लगता है कि कुछ गलत है, तो आपको डॉक्टर से जांच करवा लें क्योंंकि जब आपके डॉक्टर यह कहते हुए आश्वस्त करवाते हैं कि इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और यह सामान्य है तब ही यह आपको बेहतर महसूस होगा।





सेहत
Advertisment