Advertisment

Things That Don't Make A Women Characterless: वो कौन सी ऐसी चीजें हैं जो एक लड़की को कैरेक्टरलेस नहीं बनाती



Advertisment

लड़की घर की इज्ज़त होती है इसलिए उसे हमेशा घर के दायरे में रेहना चाहिए। हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां एक लड़की को हर बात पर जज किया जाता है। एक लड़की के कैरेक्टर की पहचान उसकी नौकरी, उसकी आवाज, उसके भोजन, उसके शौक, उसके कपड़े, और उसके सपने से होती है। यहां बताई जा रही हैं चीज़े जो एक लड़की के कैरेक्टर को नहीं दर्शाता।

5 चीजें जो एक लड़की के कैरेक्टर को नहीं दर्शाता: Things That Don't Make A Women



Advertisment

1. उसके कपड़े 

एक लड़की के कपड़े उसका कैरेक्टर नहीं बताते। एक लड़की ने कितने कपड़े पहने है उससे उसका कैरेक्टर जज नहीं किया जा सकता। एक व्यक्ति को पूरा अधिकार है कि को अपने पसंद के कपड़े पहन सके जिसमें वो कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट फील करें। अगर लोगों को लगता है कि एक लड़की के छोटे कपडे पहनना मतलब उसकी सहमति मिल गई उसके साथ कुछ भी करने की तो ये हमारे देश के लोगों की छोटी सोच को दर्शाता है। आज कल ना केवल बड़े बुज़ुर्ग और लड़के लेकिन लड़कियां भी दूसरी लड़कियों को उनके कपड़ों के लिए जज करती हैं।

2. टैटू और पियर्सिंग

Advertisment

आज भी लोगो का मानना है कि जो लड़कियां टैटू और पियर्सिंग करवाती हैं वो संस्कारी नहीं होती उन्हें बिगड़ा हुआ और असंस्कारी माना जाता है। टैटू और पियर्सिंग का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपने मां बाप का समान नहीं करते। टैटू एक व्यक्ति को सकारात्मक सोच और ऊर्जा देते हैं और एक व्यक्ती को पूरा हक है कि उसे अपने शरीर पर कितने टैटू और पियर्सिंग करवानी है उसका निर्णय लेने का। 

3. ओपीनियन या राय

एक लड़की जो ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खड़ी होती है, उनका साथ देती है, अपना पॉइंट खुल के सबके सामने रखती है। यह उस लड़की को कैरेक्टरलेस नहीं एक स्ट्रॉन्ग इंडिपेंडेंट और ओपिनियनेएटिड महिला बनता है जो ना केवल गलत सेहती है बल्कि दूसरों को भी अपनी आवाज़ उठाने में मदद करती है और हमारे देश को ऐसी लड़कियों और महिलाओं की बहुत जरूरत है। 

Advertisment

4. उसका पेशा और नौकरी

आपकी जॉब और पेशा आपके कैरेक्टर को जज नहीं करता। हर जाॅब के लिए एक व्यक्ति बहुत मेहनत और कठिनाइयों का सामना करता है लेकिन हम सब के लिए बहुत आसन होता है केहना की ये पेशा कैरेक्टरलेस लोग ही करते हैं। सबसे ज्यादा एक्टिंग और नृत्य को लेकर ये कहा जाता है। क्युकी अच्छे घर की लड़कियां लोगों के सामने नाचती नहीं हैं और अभिनेत्रियों को तो एक प्रकार के कपड़े पहनें पड़ते हैं और किसिंग सीन्स भी करने पड़ते हैं। 

5. उसकी जीवन शैली

एक लड़की को अपना जीवन केसे जीना है, केसे उन सभी पलों का आनंद लेना है जो फिर शायद कभी लौट कर नहीं आयेंगे इसका हक होना चाहिए। अगर एक लड़की अकेले रहने का निर्णय लेती है तो इसका बिल्कुल यह मतलब नहीं की वो अपने मां बाप से कुछ छुपा रही है। एक लड़की अपने पुरुष दोस्तों के साथ घूमती और पार्टी करती है उसमे भी कोई बुराई नहीं है। लोगों को बस अपने नजरिए को बदलने की जरूरत है। 



#सोसाइटी
Advertisment