Advertisment

World Sight Day: आंखो की रोशनी बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

आंखो की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय: आंखों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आंखों की रोशनी कम होना इन दिनों लोगों की सबसे आम समस्याओं में से एक है। आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को चश्मा लगा हुआ है। छोटे बच्चों को भी नजर कमजोर होने की शिकायत सामने आती है। हम उस दौर में रहते हैं, जहां हमारी सुबह हमारे व्हाट्सएप मैसेज की जांच के साथ शुरू होती है, और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए समाप्त होती है।

कोई आश्चर्य नहीं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो, हम चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों की बढ़ती संख्या देखेंगे। जब भी आंखों की रोशनी कम होने का कोई भी संकेत मिले जैसे सिर दर्द, आंखों से पानी निकालना, आंखों के कोनों में खुजली होना, उसी समय चेकअप जरूर कराएं और साथ में कुछ घरेलू उपाय करें।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के 4 तरीके 

Advertisment


1. बादाम 

बादाम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है हम सब ने सुना है लेकिन इसके पीछे क्या कारण क्या है और बादाम को कैसे खाना चाहिए आंखों को तेज करने के लिए। बादाम में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्वाभाविक रूप से आपकी दृष्टि में सुधार लाते हैं। बादाम को काली मिर्च और मिश्री के साथ अच्छे से पीस लें और इस पाउडर का सेवन रोज़ दो बार करें।

Advertisment

काली मिर्च में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों में सूजन को कम करने में मदद करता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो स्वस्थ आंखों के साथ-साथ मजबूत दृष्टि में मदद करते हैं।

2. सौंफ

सौंफ को, दृष्टि के लिए जड़ी बूटी कहा जाता है। इस जड़ी बूटी में पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मोतियाबिंद की प्रगति को धीमा करते हैं और स्वस्थ आंखों को बढ़ावा देते हैं। सौंफ को ऐसे भी खाया जा सकता है लेकिन इसे बादाम के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।  बादाम, सौंफ और मिश्री को पीस ले और रोज़ इसे सोने से पहले एक ग्लास दूध के साथ एक चम्मच खाएं। इससे कम से कम 2 महीने तक खाएं। 

Advertisment

3. आंवला 

आंवला एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ और फायदे हैं। यह फल एंटीऑक्सिडेंट और अन्य शक्तिशाली पोषक तत्वों से समृद्ध है जो आंखों की रोशनी में सुधार कर सकते हैं। आंवला में भरपुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन - A, C और E पाए जाते हैं। विटामिन C रेटिना सेल्स के कामकाज में सुधार करता है और स्वस्थ कैपिलरी को बढ़ावा देता है। आंवला जूस को पानी के साथ मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं यां फिर आप रोज़ आंवला खा भी सकते हैं। 

4. हेल्दी डाइट

Advertisment

हेल्दी डाइट हमारे स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी है। एक हेल्दी डाइट में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे विटामिन E,C,D,A, अमीनो एसिड, बीटा कैरोटीन आदी हो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, खानी चाहिए। साथ ही कॉर्न्स, अंडे, मछली, ड्राई फ्रूट्स, ब्लूबेरी, गाजर अपनी डाइट में डाल लें।  इनसे स्वाभाविक रूप से आपकी दृष्टि में सुधार आएगा। 

5. आंखों के लिए व्यायाम 

बहुत कम लोग अपनी आंखों को रिलैक्स करने के लिए आंखों का व्यायाम करते हैं। कुछ व्यायाम आपकी आँखों को अधिक फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करते हैं जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और आपकी दृष्टि में सुधार करता है। इसके लिए आप अपनी आंखों को गोल गोल धिरे धिरे घुमाएं। दूसरा अपनी आँखें झपकाओ जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इसे आपकी आंखो का गंदा पानी बाहर निकलेगा और आंखें रिलैक्स होंगी। इन एक्सरसाइज को रोज़ दो बार करें। 

Advertisment








सेहत फूड
Advertisment