Advertisment

Female condom: क्या होता है फीमेल कॉन्डम और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है? 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Female condom:  हमारी सोच यही बनी हुई है की कॉन्डम पुरुषो द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता लेकिन ऐसा नहीं है। आज कल फीमेल कॉन्डम भी आते हैं जो महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। महिलाओं को भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और प्राइवेट पार्ट का सवाल होने के कारण महिलाएं इस बारे में बात नहीं करती। 

फीमेल कॉन्डम क्या है?

एक फीमेल कॉन्डम वजाइना के अन्दर पहना जाता है ताकि स्पर्म को शरीर में जाने से रोका जा सके। यह नाइट्राइल नामक एक नरम प्लास्टिक का बना होता है। यह एक चिकना पाउच जैसा होता है जिसमें दो टिप होते हैं: एक टिप खुला होता है और दूसरा बंद रहता है। इसके टिप पर दो रिंग्स होते हैं जिससे कॉन्डम को वजाइना के अंदर सही जगह रखने में मदद मिलती है।  

Advertisment

फीमेल कॉन्डम का कैसे इस्तमाल करना चाहिए?

फीमेल कॉन्डम के अंदुरुनी रिंग्स को वजाइना के अंदर बिल्कुल टैम्पोन की तरह डालना होता है। यह महिलाओं के जेनिटल की रक्षा करता है। फीमेल कॉन्डम को वजाइना के अंदुरुनी हिस्से में फिट करना शुरुआत में थोडा मुश्किल होता है लेकिन यह अनचाही प्रेगनेंसी से सुरक्षा प्रदान करता है। 

फीमेल कॉन्डम का इस्तमाल क्यों करना चाहिए?

Advertisment

फीमेल कॉन्डम से एलर्जी होने की संभावना काफी कम होती है। महिलाएं फीमेल कंडोम को सेक्स करने से 8 घंटे पहले भी वजाइना के अंदर लगा सकती हैं। यदि इनका इस्तेमाल हर बार सेक्स करते समय करते है तो यह कंट्रासेप्शन क्षमता के अलावा यह एड्स और कई अन्य सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) से आपका बचाव करते हैं।

बाजार में इनकी अवेलेबिलिटी

फीमेल कॉन्डम इतना फेमस नहीं है इसलिए पुरुषो के मुक़ाबले फीमेल कॉन्डोम बाजार में कम पाया जाता है। यह थोड़े महंगे और एक ही साइज़ में मिलता है। यह कलरलेस और ओडोरलेस होता है। फीमेल कॉन्डम के अधिक विकल्प बाज़ार में उपलब्ध नहीं है। 

Advertisment

फीमेल कॉन्डम यूज करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

कॉन्डम को काम में लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट देख लेनी चाहिए और कॉन्डम को भी सही से चेक कर लेना चाहिए कही से फटा हुआ या चिपचिपा ना हो। इन्फेक्शन का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। एक कॉन्डम का उपयोग सिर्फ एक ही बार करें। कॉन्डम पहनते समय सावधानी बरतें नहीं तो आपके नाखून या ज्वेलरी से वे फट सकते हैं। सेक्स के दौरान अगर फीमेल कॉन्डम फट या टूट जाता है तो कॉन्डम का बाहरी रिंग वजाइना के अंदर चला जाता है तो ऐसे में उस कॉन्डम को हटा देना चाहिए।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



सेहत
Advertisment