परी पासवान कौन है? मिस इंडिया यूनिवर्स ने बेहोशी की हालत में पोर्न वीडियो शूट होने का लगाया आरोप

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

परी पासवान कौन है? 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स की विनर रह चुकी परी पासवान अभी सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने (Miss India Universe Pari Paswan) हाल ही में खुलासा किया कि मुंबई की एक प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला के बेहोशी की हालत में उनका पोर्न वीडियो बनाया। परी ने मामले की शिकायत पुलिस में की है, केस की जांच जारी है। परी ने जिस प्रोडक्शन हाउस पर ये आरोप लगाया है उसके तार राज कुंद्रा केस से जोड़ के देखे जा रहे है।

परी पासवान कौन है?


Advertisment

  • परी पासवान झारखण्ड के छोटे से गांव गुमला की रहने वाली है, उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग करना पंसद था।

  • उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके परिवार ने भी उन्हें सपोर्ट किया। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए रांची चली गई।

  • अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता।

  • वह बॉलीवुड में आना चाहती थी लेकिन आ नहीं पाई। फिर परी ने नागपुरी और भोजपुरी सिनेमा का रुख किया और वहा कुछ फिल्मे की।

  • परी ने 2019 में नीरज पासवान से शादी की। शादी के कुछ वक़्त बाद ही परी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

  • परी पासवान ने धनबाद के कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मामले में पुलिस ने कांड संख्या 205/21 के तहत उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।

  • इस पोर्न वीडियो मामले में परी के ससुराल वालो ने यह दावा किया की वह अश्लील वीडियो बनती है ,जो की उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इसी वजह से वह अपने बेटे की शादी उससे नहीं करना चाहते थे लेकिन उसने डरा धमका के लड़के से शादी की।

  • हालांकि परी ने ससुराल वालों के इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ ज़बरदस्ती पोर्न वीडियो शूट किया गया है ,वह पीड़िता है न कि आरोपी।


ये भी पढ़िए: Miss India Universe Pari Paswan Porn Video Case

Advertisment



Advertisment

एंटरटेनमेंट