Advertisment

Self Defence: जानें महिलाओं के लिए कुछ सेल्फ डिफेंस के आईडिया

blog | female-motivator : महिलाओं और लड़कियों के साथ ज़बरदस्ती और परेशान करने के मामले अक्सर सामने आते हैं। ऐसे में आपकों घबराना नहीं है बल्कि शांति और धैर्य से सामना करना है। आपकी सुरक्षा आपके हाथों में होती है।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230302_204603_0000.png

5 Self Defence Ideas For Women

5 Self Defence Ideas For Women : महिलाओं और लड़कियों के साथ ज़बरदस्ती और परेशान करने के मामले अक्सर सामने आते है। ऐसे में आपकों घबराना नहीं है बल्कि शांति और धैर्य से सामना करना है। आपकी सुरक्षा आपके हाथों में होती है। इसलिए अब आपको कुछ सेल्फ डिफेंस सीखनें की ज़रूरत है जिससे आपको ख़ुद के बचाव के लिए बहुत ही मदद मिलेगी।

Advertisment

आज के युग में महिलाओं के साथ लूट, छीनाझपटी, छेड़छाड़, अपहरण और रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज के युग में महिलाएं सिर्फ घर से बाहर ही नहीं बल्कि अब अपनें घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। चाहें आप कॉलेज स्टूडेंट हों या फिर नौकरीपेशा महिला हो या हाउसवाइफ हों, हर जगह आपको अपनी सुरक्षा का ख़तरा बना ही रहता है। कोई नहीं जानता कब किसके साथ क्या हो जाए। मार्केट में, बस या ट्रेन में, ऑटो में, लिफ्ट में, या गली मोहल्ले में मनचलों या बदमाश लड़कों का छेड़छाड़ करना, रोजाना आम बात सी हो गयी है।

सेल्फ डिफेंस के लिए कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं

Advertisment

1. अपने बालों को कवर करें 

अधिकतर समय हमलावर महिलाओं को परेशान या रेप करने के लिए बालों को पकड़ लेते हैं जिसकी वजह से महिलाएं अक्सर ख़ुद को बचाने में असमर्थ हो जाती है। इसलिए आपको अपने आसपास ख़तरा महसूस होए तो सबसे पहले अपने बालों को कवर करें। आप अपने दुपट्टे से भी बालों को बांध सकती हैं। आप अगर शर्ट या टी-शर्ट पहनी हैं तो आपने बालों को कॉलर के अंदर कर लें। इससे आप ज़्यादा सहज तरीक़े से हमलावर से बच सकती हैं।

2. आसपास की सभी मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल करें 

Advertisment

आप हमलावरों से डरने के बजाय अपने बैग में मौजूद सभी छोटी-बड़ी चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप उसके मन में डर पैदा कर सकती हैं। सामान जैसे कि चाबी के गुच्छे, सेफ्टी पिन, क्लचर, फाइलर और पेन आदि। आप अपने सेफ़्टी के लिए बैग में काली मिर्च के स्प्रे भी रख सकती हैं। काली मिर्च का इस्तेमाल करने से हमलावर को स्थित होने में समय लगेगा।

3. शरीर के कमज़ोर हिस्सों पर वार करें  

अगर हमलावर आपकों पूरी तरह से घेर लिया है तो आप  उसके शरीर के सबसे सेंसिटिव और कमज़ोर हिस्सों पर वार‌ करें जिसकी वजह से वे और घायल हो जाएगा और आप बच सकेंगे। कमज़ोर हिस्सें में आप हमलावर के आंख, नाक, गर्दन, घुटने और पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर वार‌ कर सकतें हैं। इन हिस्सों पर आप ज़ोरदार तरीके से पंच मारें। ऐसा करनें से आपको हमलावर का ध्यान बंटाने में मदद मिलेगी, जिससे आप उनकी गिरफ्त से छूट सकती हैं।

Advertisment

4. जागरूक नज़र आएं 

कुछ महिलाएं अपने आसपास के माहौल को लेकर सजग नहीं रहतीं  हैं और हमलावर इसी चीज़ का फ़ायदा उठाते हैं। जब महिलाएं शांति वाली जगहों पर से गुज़रती है तब अधिकतर महिलाएं  इयरफोन्स पर गाने सुनते हुए जाती हैं  या फ़िर सोशल मीडिया का यूज़ करती हैं उस समय वे अपने आस-पास की गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। ऐसी स्थितियां पर क्राइम अगेंस्ट वुमन की आशंका बढ़ती हैं, इसीलिए महिलाओं का एलर्ट रहना बेहत जरूरी है।

5. ख़ुद को रखें तैयार 

अगर आपको अपने आस-पास ख़तरा महसूस हो तो तुरंत ही अटैकिंग पोजिशन में नजर आएं। इसके लिए अपने हाथों की मुट्ठियां बना लें और उन्हें सीने के बिल्कुल सामने ले आएं। अपना दायां पैर आगे रखें और शरीर को आगे की तरफ हल्का सा झुका लें। इससे आप हमलावर को यह आभास दे सकती हैं कि आप उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। 

महिलाओं सेल्फ डिफेंस Ideas तरीके
Advertisment