Why Is It Important For Women To Learn Different Skills: हमारे समाज में,सदियों से लड़कियों से यही आशा रखी गयी है, कि वो किचन, घर के काम, बच्चे और परिवार चलना सीखे और हम उन्हें यही सीख भी देते है कि यह करने से उनका जीवन आसान और खुशहाल होगा। लेकिन अब समय बदल रहा है।
लड़कियाँ के लिए क्यों जरूरी है अलग-अलग स्किल्स सीखना
समय बदल रहा है, जो लड़किया सिर्फ घर चलने योग्य मानी जाती थी, अब वो बड़े-बड़े कम्पनीज, व्यापार और यहाँ तक देश भी चला रही हैं। सिर्फ यह ही नहीं, वह साथ-साथ अपना घर और परिवार संभाल रही हैं। औरतों के लिए समाज बहुत छोटी और बंद सोच रखता है। कुछ लोग उसकी तरक्की देख नहीं पाते। वह यही सोचते और मानते हैं कि औरत की ज़िन्दगी मर्दो के एहसानो की मोहताज होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। आइये पढ़े इस ब्लॉग में कि औरतों को क्यों अलग-अलग स्किल्स सीखने की ज़रूरत है।
1. इंडिपेंडेंट होने को
आज के समय में औरतों को भी बढ़ती टेक्नोलॉजी के स्किल्स का ज्ञान होना इसलिए बहुत ज़रूरी है, ताकि वह सही मायने में खुद को इंडिपेंडेंट बन सके। जॉब्स हासिल करने के लिए जो स्किल्स की जरूरत पड़ती है उनका ज्ञान और एक्सपीरियंस होना बहुत आवश्यक है। आज कल ऐसा कोई काम नहीं है जो सिर्फ आदमियों के लिए होता है चाहे वो व्यापार करना हो या देश की सेवा करना ही।
2. बुरे समय के लिए तैयार रहना
कोरोना काल में, कई सारी औरतें, अपने परिवार को चलाने के लिए आगे बढ़ी थी। काम सीखने और करने में जुड़ी हुई थी और अपना और अपने परिवार का पेट भी पाला था। ऐसे समय के लिए हमें खुदको तैयार रखना चाहिए क्योंकि मुसीबत देख कर है आती। अगर हम औरतों को अलग-अलग स्किल्स सिखाते हैं, तो ऐसे परिस्थितियों में भी वह मज़बूत खड़े रह सकती हैं।
3. उस काम में बेहतर
कुछ महिलाओ को पता नहीं होता कि उनके अंदर कोई कला या स्किल पहले से होता है, इसलिए उन्हें यह सब चीज़ों का ज्ञान होना, तरीका सीखना और उस स्किल्स का जीवन में सही तरीके से उपयोग करना सीखना ज़रूरी है क्यूंकि क्या पता वह उनमे से किसी चीज़ में पारंगत हो जाये।