Holi Party से पहले: अपनाएं ये जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स

होली का असली मज़ा तभी है जब फेस्टिवल के बाद भी आपकी स्किन और हेयर हेअल्थी रहें। सही प्रोटेक्शन और आफ्टर-केयर(aftercare) से आप डैमेज से बच सकते हैं।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
before holi party essential skin and hair care tips

Photograph: (Freepik)

होली कलर्स और मस्ती का त्योहार है, लेकिन केमिकल बेस्ड कलर्स आपकी स्किन और हेयर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। थोड़ी-सी तैयारी और सही केयर से आप अपनी स्किन और हेयर को डैमेज से बचा सकते हैं। होली पार्टी से पहले इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनाएं और बिना चिंता के फेस्टिवल को एन्जॉय करे।

Advertisment

Holi Party से पहले: अपनाएं ये जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स

1. ऑयलिंग है सबसे जरूरी स्टेप 

होली खेलने से पहले स्किन और हेयर्स पर अच्छी तरह आयल लगाना बहुत जरूरी है। कोकोनट, आलमंड या ऑलिव ऑयल से हल्की मसाज करें। आयल एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है, जिससे कलर सीधे स्किन या स्कैल्प में नहीं घुसते। हेयर्स की रूट्स और लेंथ पर अच्छे से आयल लगाएं, ताकि कलर्स का असर कम से कम हो।

2. मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन न भूलें

सिर्फ आयल लगाना ही काफी नहीं है। अपने फेस और एक्सपोज्ड एरिया पर एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं। इसके बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं, खासकर अगर आप दिन में बाहर होली खेल रहे हैं। सनलाइट और कलर मिलकर स्किन को ड्राय और टैन कर सकते हैं। ये डबल प्रोटेक्शन आपकी स्किन को प्रोटेक्ट रखने में मदद करेगा।

3. नेल्स और लिप्स की सुरक्षा भी जरूरी

अक्सर हम नेल्स और लिप्स को इग्नोर कर देते हैं। होली से पहले नेल पर डार्क नेल पेंट(nail paint) लगा लें — इससे कलर के स्टैंस सीधे नेल्स पर नहीं चढ़ेंगे। लिप्स पर लिप बाम(lip balm) या वैसलीन(Vaseline) लगाएं, ताकि वे ड्राई और कलर से फटें नहीं।

Advertisment

4. सही क्लोथ्स और हेयरस्टाइल 

फुल स्लीव्स वाले क्लॉथ पहनें, ताकि बॉडी का ज्यादा पार्ट कवर रहे। हेयर्स को खुला रखने के बजाय ब्रैड(braid , बन(bun ) या पोनीटेल(ponytail) बना लें। इससे बाल टांगले नहीं होंगे और कलर निकालना आसान होगा। अगर पॉसिबल हो तो स्कार्फ या कैप का यूज़ करें, ताकि स्कैल्प प्रोटेक्ट रहे।

5. होली के बाद सही तरीके से करें क्लीनिंग

होली खेलने के तुरंत बाद स्किन को रगड़-रगड़कर साफ न करें। पहले वार्म वाटर से कलर हल्के हाथों से हटाएं। माइल्ड क्लींजर(mild cleanser) का यूज़ करें और बाद में अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ करें। हेयर वाश करने से पहले पानी से कलर निकालें, फिर माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर लगाएं। जरूरत हो तो डीप कंडीशनिंग मास्क का उसे करें।

6. थोड़ी तैयारी, पूरा फन 

होली का असली मज़ा तभी है जब फेस्टिवल के बाद भी आपकी स्किन और हेयर हेअल्थी रहें। सही प्रोटेक्शन और आफ्टर-केयर(aftercare) से आप डैमेज से बच सकते हैं।

Advertisment
हेयर केयर स्किन Holi