Holi 2025: घर पर Natural Colors बनाने के 5 आसान तरीके

इस होली 2025 पर घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाएं! चुकंदर, हल्दी, मेंहदी और फूलों से chemical-free और skin-friendly रंग तैयार करने के 5 आसान तरीके जानें।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Holi

Holi Special: रंगों का त्योहार होली हर साल ढेर सारी खुशियाँ और उमंग लेकर आता है। लेकिन आजकल बाज़ार में मिलने वाले synthetic colors में मौजूद harmful chemicals सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। Skin allergies, eye irritation और बालों की खराबी जैसी समस्याएँ आम हो गई हैं। ऐसे में Natural colors का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प है। अगर आप इस होली पर chemical-free और eco-friendly रंगों से खेलना चाहते हैं, तो घर पर ही आसान तरीकों से ये रंग बना सकते हैं।

Advertisment

घर पर Natural Colors बनाने के 5 आसान तरीके

1. गुलाबी और लाल रंग के लिए चुकंदर और गुलाब की पंखुड़ियाँ

गुलाबी और लाल रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल एक बेहतरीन तरीका है। चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें और फिर इसका पाउडर बना लें। इसे गुलाब की सूखी पंखुड़ियों के पाउडर के साथ मिलाकर एक खूबसूरत गुलाबी रंग तैयार करें। इसे पानी में मिलाने पर भी अच्छा रंग निकलता है, जो पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित होता है।

Advertisment

2. पीला रंग हल्दी और बेसन से बनाएं

हल्दी एक प्राकृतिक रंग है, जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। होली के लिए हल्दी और बेसन को मिलाकर एक हल्का और खुशबूदार पीला रंग तैयार किया जा सकता है। अगर आपको गीला रंग बनाना हो तो हल्दी को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।

3. हरा रंग पत्तियों और मेंहदी से बनाएं

Advertisment

हरा रंग घर पर तैयार करने के लिए पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक, नीम या धनिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन पत्तियों को सुखाकर पीस लें और पाउडर तैयार कर लें। इसे सूखे रंग के रूप में इस्तेमाल करें या पानी में मिलाकर गीला रंग बनाएं। वहीं, अगर हल्का हरा रंग चाहिए तो मेंहदी पाउडर भी एक अच्छा विकल्प है।

4. नीला रंग अपराजिता के फूलों से बनाएं

अपराजिता या ब्लू पी श फूल से प्राकृतिक नीला रंग तैयार किया जा सकता है। इन फूलों को पानी में उबालकर एक शानदार गीला नीला रंग बनाया जा सकता है। अगर सूखा रंग चाहिए तो इन फूलों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा सा अरारोट मिलाकर रंग की गुणवत्ता बढ़ाएँ।

Advertisment

5. संतरी रंग गेंदा और संतरे के छिलकों से बनाएं

गेंदे के फूल और संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करके सुंदर संतरी रंग तैयार किया जा सकता है। गेंदे के फूलों को सुखाकर पीस लें और छिलकों को भी सुखाकर उनका पाउडर बना लें। दोनों को मिलाकर एक नेचुरल और खुशबूदार ऑरेंज रंग तैयार करें।

इस होली पर chemical-based रंगों से बचें और घर पर बने प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। ये skin-friendly, eco-friendly और completely safe होते हैं। साथ ही, इनसे होली खेलने का मज़ा और भी बढ़ जाता है। तो इस बार खुद के बनाए हुए रंगों से होली खेलें और सुरक्षित, स्वास्थ्यप्रद और खुशहाल त्योहार मनाएँ

Holi Bura Na Mano Holi Hai Holi 2025 Holi Celebration