Holi 2025 Special Sweets: होली पर घर में बनाएं ये स्पेशल मिठाइयां

होली रंगों और उमंगों का त्यौहार है यह भारत ही नहीं पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन होली रंगों के अलावा फेमस है बेहतरीन पकवानों और मिठाइयों के लिए। तो आइये आज जानते हैं होली पर बनने वाली कुछ स्पेशल मिठाइयों के बारे में-

author-image
Priya Singh
New Update
Holi Sweets

Photograph: (Freepik)

Make These Holi Special Sweets At Home: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों का संगम होता है। इस खास मौके पर घर में बनी मिठाइयों का आनंद ही कुछ अलग होता है। बाजार की मिठाइयों से ज्यादा शुद्धता और स्वाद घर की बनी मिठाइयों में होता है। अगर आप भी इस होली पर कुछ खास मिठाइयाँ बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन और पारंपरिक मिठाई रेसिपी, जो आपके होली के जश्न को और भी खास बना देंगी।

Advertisment

Holi 2025 Special Sweets: होली पर घर में बनाएं से स्पेशल मिठाइयाँ

गुझिया 

गुझिया होली की सबसे फेमस मिठाई है। यह मैदा, खोया, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से बनाई जाती है। इसके अंदर स्वादिष्ट मीठा मिश्रण भरा जाता है और फिर इसे डीप फ्राई किया जाता है। कुछ लोग इसे हेल्दी बनाने के लिए बेक भी करते हैं। चाशनी वाली गुझिया भी बहुत पसंद की जाती है, जो इसे और अधिक स्वादिष्ट बना देती है।

Advertisment

ठंडाई फिरनी 

फिरनी एक पारंपरिक दूध से बनी मिठाई है, जिसमें चावल, दूध, केसर और इलायची का स्वाद डाला जाता है। होली पर इसे ठंडाई फ्लेवर में तैयार किया जा सकता है। ठंडाई के मसाले जैसे सौंफ, बादाम, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियां इसमें डालकर इसे और भी खास बनाया जा सकता है। इसे ठंडा करके सर्व करना सबसे अच्छा होता है।

मालपुआ 

Advertisment

मालपुआ को आप देसी पैनकेक बोल सकते हैं, जिसे मैदा, दूध और चीनी से बनाया जाता है। इसे घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है। इसे रबड़ी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। कुछ लोग इसे केले या नारियल के साथ भी बनाते हैं।

शाही टुकड़ा 

शाही टुकड़ा ब्रेड, दूध, केसर और नट्स से बनी एक रिच स्वीट है। यह एकदम शाही स्वाद देती है और बनाने में भी बहुत आसान है। तले हुए ब्रेड स्लाइस को मीठे दूध और केसर में भिगोकर ड्राई फ्रूट्स से सजाया जाता है।

Advertisment

गुलाब जामुन 

गुलाब जामुन होली पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है। यह खोया, मैदा और चीनी की चाशनी से बनाई जाती है। इसे गर्मागर्म खाने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

भांग के लड्डू 

Advertisment

अगर आप होली पर कुछ अनोखा बनाना चाहते हैं तो भांग के लड्डू ट्राई कर सकते हैं। इन्हें नारियल, खोया, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ी मात्रा में भांग मिलाकर बनाया जाता है। यह पारंपरिक रूप से होली की खास मिठाई मानी जाती है।

Holi Holi Hai होली Holi Festival holi special sweets Holi 2025