Advertisment

5 अंग्रेज़ी फिल्में जो हर महिला को देखनी चाहिए

फिल्मों का असर हमारे जीवन में काफ़ी लंबे समय तक रहता है, ख़ासकर अच्छी फिल्मों का जो हमें नई उमंगों से भर देती हैं। अगर आप एक ऐसी महिला हैं जो समाज के दायरों को तोड़कर कुछ नया करना चाहती हैं तो कुछ फिल्में आपके उत्साह को बढ़ा सकती हैं। 

author-image
Yukta Mudgal
New Update
english movie

Image Credit: Canva

5 English Movies Every Woman Should Watch: फिल्मों का असर हमारे जीवन में काफ़ी लंबे समय तक रहता है, ख़ासकर अच्छी फिल्मों का जो हमें नई उमंगों से भर देती हैं। अगर आप एक ऐसी महिला हैं जो समाज के दायरों को तोड़कर कुछ नया करना चाहती हैं तो कुछ फिल्में आपके उत्साह को बढ़ा सकती हैं। 

Advertisment

5 अंग्रेज़ी फिल्में जो हर महिला को देखनी चाहिए

1. Little Women (लिटिल वूमेन)

हर महिला की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं- किसी को शादी में आनंद मिलता है, किसी को पढ़ाई-लिखाई में, तो किसी को पेंटिंग में। लुईसा मे अल्कॉट की किताब पर आधारित इस फिल्म के ढेर सारे संस्करण हैं। इसमे शादी, प्यार और आदर्श के विषयों पर ध्यान दिया गया है। वैसे तो ये फिल्म 19वीं सदी की महिलाओं के जीवन पर आधारित है, लेकिन इसकी कहानी आज के समाज में भी दिखाई देती है। 

Advertisment

2. Pride and Prejudice (प्राइड ऐंड प्रीजूडाईज)

ब्रिटिश समाज में, एक स्त्री कैसी दिखती है, उसके शरीर का आकार कैसा है और क्या वो सदाचारी है, केवल इन मापदंडों से उनके चरित्र का निर्माण हुआ करता था। लेकिन एलिजाबेथ बेनेट के गिरदार ने इन सभी परमपराओं को तोड़ा। इस मूवी में वो अपनी समझदारी को दिखावे वाले शिष्टाचार में नहीं बदल पाती और अपनी राय को खुलकर एक्सप्रेस करती हैं। इस फिल्म को देखने के बाद आप बन सकतीं हैं हर पहलू में अनअपौलोजैटिक।

3. Moana (मोआना)

Advertisment

प्रकृति की रक्षा का संदेश लिए हुए ये डिज्नी की ऐनिमेटेड फिल्म बहुत ही खूबसूरती से एक लड़की और उसके समुदाय को पहचान देने की यात्रा है। इसमे मोआना नाम की लड़की बहादुरी का प्रदर्शन करती हुई समुद्र पार करती है, हर परेशानी का सामना करती है और अपने लक्ष्य को हासिल करती है। ये फिल्म ऐनिमेटेड तो है लेकिन कई गूढ़ संदेशों को लिए हुए भी है। आप इसे अपने बच्चों के साथ आराम से एन्जॉय कर सकते हैं।

4. Mean Girls (मीन गर्ल्स)

अगर आप इस नई दुनिया के शोर-गुल में खोए हुए एक टीनेजर हैं, तो ये हास्यप्रद फिल्म आपको स्कूल लाइफ जीने का सही तरीका सिखाएगी। इस फिल्म का संदेश है कि किसी प्रतियोगिता में न फंसकर अगर हम अपनी ही प्रतिभाओं को पहचानें तो उसी में हमारी ख़ुशी छुपी है।

Advertisment

5. The Devil Wears Prada (द डैविल वियर्स प्राडा)

ये फिल्म आप जरूर देखिए अगर आप एक ऐसी जॉब में हैं जो कईं लोगों का सपना है, लेकिन फिर भी परेशान हैं क्योंकि आप अपने बॉस को इंप्रेस नहीं कर पा रहीं। इसमें आप पाएंगी कि खुश रहने के लिए सबको इम्प्रेस करना जरूरी नहीं है, बल्कि जो आपके पास पहले से ही है उसकी कीमत को पहचानने की जरूरत है। ये फील-गुड फिल्म आपको अपने आप से मिला देगी।

वीकेंड पर हाथ में कॉफी या चाय का कप लेकर अपने आरामदायक कमरे में आप ये फिल्में देखिये और वुमनहुड का आनंद उठाइए!

फिल्में देखना
Advertisment