फहमान खान आखिर क्यों नहीं गए सुम्बुल तौकीर खान की हाउसवार्मिंग पार्टी में

blog | film-and-theater: सुम्बुल ने महज 19 साल की उम्र में मुंबई में खुद के लिए एक घर खरीदा है और हाल ही में उसी के लिए एक हाउसवार्मिंग पार्टी रखी थी। हाउसवार्मिंग पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और बिग बॉस-मंडली से उनका नया ग्रुप भी मौजूद था-

Vaishali Garg
03 Mar 2023 | एडिट 04 Mar 2023
फहमान खान आखिर क्यों नहीं गए सुम्बुल तौकीर खान की हाउसवार्मिंग पार्टी में फहमान खान आखिर क्यों नहीं गए सुम्बुल तौकीर खान की हाउसवार्मिंग पार्टी में

Sumbul Touqeer Khan And Fahmaan Khan

Sumbul Touqeer Khan: फहमान खान और सुम्बुल इंडियन टेलिविजन की पसंदीदा टीवी जोड़ियों में से एक हैं। आपको बता दें की सुम्बुल और फहमान के फैंस को ना सिर्फ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बल्कि उनकी ऑफस्क्रीन जोड़ी भी काफी अच्छी लगती है। फहमान खान और सुम्बुल तौकीर खान ने स्टार प्लस के एक फेमस शो इमली में साथ काम किया था। तब से ही दोनों के फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी बेकरार रहते हैं।

सुम्बुल तौकीर खान ने महज 19 साल की उम्र में मुंबई में खुद के लिए एक घर खरीदा है और हाल ही में उसी के लिए एक हाउसवार्मिंग पार्टी रखी थी। आपको बता दें की सुम्बुल की हाउसवार्मिंग पार्टी टीवी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और बिग बॉस-मंडली से उनका नया ग्रुप भी मौजूद था। लेकिन एक चेहरा जो सुम्बुल की हाउसवार्मिंग पार्टी में मिसिंग था वह फहमान खान का था। दोनों के फैंस काफी इंतजार कर रहे थे कि सुम्बुल की हाउसवार्मिंग पार्टी से उन दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें दिखेंगी, तस्वीरें ना आने के कारण फैंस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए सवालों की बौछार कर दी, उन सवालों का जवाब देते हुए फहमान खान ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और बताया आखिर क्यों नहीं जा पाए थे हाउसवार्मिंग पार्टी।

फहमान खान आखिर क्यों नहीं गए सुम्बुल तौकीर खान की हाउसवार्मिंग पार्टी में

Fahmaan khan ने पार्टी से अपनी गैरमौजूदगी पर सफाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फहमान खान ने कहा कि वह अपने शो 'धरम पत्नी' की शूटिंग में काफी व्यस्त थे और उनकी दोपहर 2 से रात 2 बजे की शिफ्ट थी और यही कारण है कि उन्हें हाउसवार्मिंग पार्टी से चूकना पड़ा गया। फहमान खान ने सुम्बुल को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और यह भी कहा कि उनकी दुआ हमेशा सुम्बुल के साथ हैं और वह जल्द ही उसके नए घर पर जाकर उससे मिलेंगे है। (Arliye)

काम की बात करें तो सुम्बुल हाल ही में एक रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। इस शो में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थी और फिर भी वह लगभग सेमीफाइनल के करीब पहुंचने में सफल रहीं। खान का बिग बॉस का सफर बहुत ही मजेदार रहा है, फिलहाल सुम्बुल बहुत सारे प्रोजेक्ट्स में इस समय व्यस्त हैं। हालिया खबरों की मानें तो खान जल्द ही कुंडली भाग्य ज़ी टीवी के शो में दिखाई दे सकती हैं। (Sumaan)

फहमान खान इस समय कलर्स के शो धर्मपत्नी में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें की धर्मपत्नी शो एकता कपूर का है। इस शो में फहमान खान रवि रंधावा का किरदार निभा रहे हैं। फहमान धर्मपत्नी की शूटिंग में इस समय काफी व्यस्त रहते हैं यही कारण था कि वह सुम्बुल की हाउसवार्मिंग पार्टी अटेंड नहीं कर पाए।

अगला आर्टिकल