Advertisment

गांव की महिलाएँ कैसे कमा सकती हैं? जानिये 5 तरीके

गाँव में रहने वाली कई महिलाएँ हैं जो अकेले ही घर की आर्थिक से लेकर सामाजिक, सभी ज़िम्मेदारियाँ निभाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएँ हैं जो पैसे कमाना चाहती तो हैं पर उन्हें ज़रिया नही मिलता।

author-image
Yukta Mudgal
New Update
Women In Rural Areas (Image Credit -Sam Panthaky/ AFP)

File Image

5 Ways For Women in Rural India To Earn Money: गाँव में रहने वाली कई महिलाएँ हैं जो अकेले ही घर की आर्थिक से लेकर सामाजिक, सभी ज़िम्मेदारियाँ निभाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएँ हैं जो पैसे कमाना चाहती तो हैं पर उन्हें ज़रिया नही मिलता। इस ब्लॉग में हम देखेंगे कि गाँव की महिलाएँ कैसे काम कर पैसे कमा सकती हैं और अपनी जिंदगी को सुखी और समृद्ध बना सकती हैं।

Advertisment

गांव की महिलाएँ कैसे कमा सकती हैं? जानिये 5 तरीके

1. ऑनलाइन व्यापार

आजकल की दुनिया में इंटरनेट का महत्व बढ़ गया है और ये गांव की महिलाओं के लिए एक नई दुनिया का दरवाजा है। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने के लिए महिलाएँ अपने गांव में बनी कला एवं हस्तकला को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचा सकती हैं। चाय, पापड़, मिठाई या फिर कोई अन्य वस्तु, हर चीज़ ऑनलाइन बेची जा सकती है। इसके लिए उन्हें थोड़ा सी ट्रेनिंग और इंटरनेट का उपयोग करना आना चाहिए। ये महिलाएँ अपने समय और स्थिति के अनुसार अपने व्यापार को चलाने का तरीका तय कर सकती हैं।

Advertisment

2. कृषि एवं बागवानी

गांव में रहने वाली महिलाएँ कृषि एवं बागवानी में भी अपना करियर शुरू कर सकती हैं। खेती की तकनीकी सुधार के साथ-साथ जैविक खेती का प्रचार-प्रसार भी बढ़ रहा है, जिससे गांव की महिलाएं अपनी फसल का अच्छा दाम लगा सकती हैं। जैविक सब्जियाँ, फलों या फिर औषधीय पौधों की खेती से उन्हें अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

3. खुद का बिज़नेस

Advertisment

गाँव में महिलाएँ मोमबत्ती बनाना, पशु पालन, पुस्तकालय या फिर कोइ और  ज़रूरत के अनुसार बिज़नेस कर सकती हैं। इसके लिए अपने इंट्रेस्ट की कोई चीज़ ढूंढे और ये भी समझें कि क्या जो चीज़ आप बना रहे हैं वो लोगों को चाहिए भी या नही। इसके लिए आपको ट्रेनिंग और व्यावसायिक सलाह की जरूरत पड़ सकती है।

4. विलेज गाइड्

अगर आपके गाँव में कुछ ऐसी जगह हैं जो पर्यटन आकर देखना चाहते हैं, तो उन्हें उन साइटस् का प्रचार करके मार्गदर्शन करके या सहायक के रूप में आप काम कर सकती हैं। इससे नए लोगों से मिलने का अवसर भी मिलता है और आपके व्यक्तित्व का विकास भी होता है।

Advertisment

5. शिक्षा एवं कोचिंग

गाँव में शिक्षा एवं कोचिंग के माध्यम से भी महिलाएँ अपना करियर शुरू कर सकती हैं। यदि आपके पास किसी विषय में अच्छी जानकारी है, जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी या कोई भी अन्य विषय, तो गांव के बच्चों को कोचिंग देकर आप उनसे ट्यूशन फ़ी ले सकती हैं। 

गाँव की महिलाएँ अपनी क्षमाताओं का ठीक-ठीक उपयोग करके, अपने परिवार की सहायक बन सकती हैं और अपने समाज में भी एक सामाजिक नागरिक के रूप में योगदान दे सकती हैं। ऐसे में, ये सभी तारीखें उनके लिए एक नया सफर शुरू करने का अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का साहस देते हैं।

गांव की महिलाएँ Rural India ऑनलाइन व्यापार खेती
Advertisment