Financial Independence: फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होना महिलाओं के लिए कितना जरूरी

हर किसी का फाइनेंसियली आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है लेकिन महिलाओं के लिए यह ज्यादा जरूरी है। महिलाओं को अक्सर शादी करने के बाद काम न करने के लिए बाध्य कर दिया जाता है ऐसे में उन्हें तमाम तरह की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
New Update
Women's Financial Independence

How Important For Women To Be Financially Independent ( Image Credit - The Standard )

Women's Financial Independence: वैसे तो समाज में हर किसी का आर्थिक रूप से सक्षम होना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से जीवन में बहुत से फायदे होते हैं।लेकिन महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर होना या फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। दिन प्रतिदिन महिलाओं को लेकर होने वाले अपराध बढ़ रहे हैं जिनमे से कुछ इसलिए होते हैं क्योंकि महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर समझा जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपने ही परिवार और घरों में तमाम तरह की प्रताड़नाओं में रहना पड़ता है। इसलिए हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने की सलाह दी जाती है। जो भी महिलाएं फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होती हैं उन्हें परिवार में कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होना

1. अपने लिए फैसले ले सकती हैं 

Advertisment

यदि महिलाएं फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट हैं तो उन्हें अपने बारे में सोचने और अपने मन मुताबिक काम करने की आजादी भी होती है। वे अपने लिए निर्णय स्वयं ले सकती हैं और अपनी लाइफ पर किसी और के नियंत्रण से बच सकती हैं। उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। इससे में अपने लक्ष्यों और अपने सपनों को अपने हिसाब से पूरा कर सकती हैं।फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट महिलाएं आत्मविश्वास से साथ अपना जीवन जी सकती हैं।

2. इकोनोमिकल सिक्यूरिटी 

वे महिलाएं जो आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं उन्हें सुरक्षा का डर अधिक नहीं रहता है। में आर्थिक डर के बिना ही अपने जीवन के तमाम फैसले ले सकती हैं। साथ ही नौकरी जाने, तलाक और बीमारी जैसी घटनाओं से आराम से लड़ पाती हैं। आर्थिक सुरक्षा होने से अपमानजनक रिश्तों से भी बचा जा सकता है।

3. करियर में भी होती है उन्नति 

जो महिलाएं फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होती हैं वे अपने लिए और अच्छे विकल्पों पर भी विचार कर पाती हैं जैसे - करियर, उच्च शिक्षा या बिजनेस ऑप्शन आदि। फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होने पर वे उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकती हैं और अपने करियर को और ऊँचाइयों पर भी ले जा सकती हैं। साथ ही बिजनेस करने और अपना काम शुरू करने पर भी विचार कर सकती हैं। फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट होने पर उन्हें इन सबके लिए ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

4. इक्वलिटी और एम्पावरमेंट 

Advertisment

महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत होना लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का एक प्रमुख कारण बन चुका है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो उन्हें खुद से बारे में और दूसरों के बारे में भी निर्णय लेने में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Independence Women's Financial इकोनोमिकल सिक्यूरिटी फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट