/hindi/media/media_files/2025/01/16/SWsqUyaPBvLPqtyVId0g.png)
Image Credit: ANI
Who is first and only woman Rafale fighter pilot: भारत एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है लेकिन असलियत में उनके साथ व्यवहार इंसानों जैसा भी नहीं होता है। उनके लिए माहौल कभी भी आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर कोई महिला कुछ हटकर करती है तो उसकी जर्नी को आसान समझने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को पेश कर रही हैं और आने वाली पीढ़ी की महिलाओं के लिए भी रास्ता आसान कर रही हैं। चलिए आज एक ऐसी महिला की बात करते हैं जो भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट हैं। चलिए उनकी जर्नी जानते हैं-
मिलिए भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह से
शुरुआती जीवन
नौसेना की पहली महिला पायलट शिवांगी सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम हरि भूषण सिंह है जो एक स्कूल टीचर हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।
आर्मी का सफर
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने 2017 में भारतीय वायुसेना को 27 एनओसी कोर्स के जरिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तौर पर भारतीय नौसेना में प्रवेश किया जिसके बाद उन्हें महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच के हिस्से के रूप में कमीशन किया गया। उन्हें सब-लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई। वह कोच्चि में डोर्नियर 228 विमान की ट्रेनिंग खत्म करने के बाद भारत की पहली महिला नौसेना पायलट बनीं। राफेल से पहले, उन्होंने प्रतिष्ठित मिग-21 बाइसन पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। अब वह अंबाला में 17 स्क्वाड्रन, गोल्डन एरो का हिस्सा हैं। इसके साथ ही भारत की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने फ्रांस में ओरियन अभ्यास में भारतीय वायुसेना टीम की तरफ से हिस्सा लिया। 29 जुलाई, 2020 को राफेल जेट का पहला बैच भारत पहुंचा था ।
SALUTE!!
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) December 2, 2019
Sub Lieutenant #Shivangi scripts history as she becomes first Naval woman pilot. #IndianNavy pic.twitter.com/W3FfLAcxXg
Experience of becoming a fighter pilot has been thrilling & satisfying. The fighter training was tough. High-end technology absorption required that I work hard. I've been trained exactly like my male colleagues:IAF’s first female Rafale fighter pilot Flt Lt Shivangi Singh to ANI pic.twitter.com/1a38kPTBXa
— ANI (@ANI) March 8, 2022
गणतंत्र दिवस में एयरफोर्स की झांकी का हिस्सा
शिवांगी सिंह 2022 में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा रहीं। इस झांकी का थीम 'भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना का परिवर्तन' था जिसमें राफेल लड़ाकू जेट, स्वदेशी रूप से विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और 3D निगरानी रडार असलशा MK-1 के छोटे मॉडल दिखाए गए। शिवांगी सिंह AF झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट हैं। इससे पहले शिवांगी ने 2013 में उत्तर प्रदेश टीम का रिपब्लिक डे परेड में प्रतिनिधित्व किया था।
Country's first woman Rafale fighter jet pilot Flight Lieutenant Shivangi Singh is a part of the Indian Air Force tableau as the @IAF_MCC band and marching contingent marches down the Rajpath#RepublicDay #RepublicDayIndia pic.twitter.com/n35YZ0xp4F
— PIB India (@PIB_India) January 26, 2022