Active 40s Guide: 40 की उम्र के बाद फिट रहने और चोट से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

एक निश्चित उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आना स्वाभाविक है, जैसे मांसपेशियों की ताकत में कमी, हड्डियों का कमजोर होना और मेटाबोलिज्म का धीमा पड़ना।

author-image
Tamnna Vats
New Update
aged people

Follow these tips to stay fit and avoid injuries after the age of 40: एक निश्चित उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आना स्वाभाविक है, जैसे मांसपेशियों की ताकत में कमी, हड्डियों का कमजोर होना और मेटाबोलिज्म का धीमा पड़ना। हालांकि, यही समय होता है जब आप सही लाइफस्टाइल, संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं। इन अच्छी आदतों को अपनाकर आप न केवल खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि चोट लगने के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Advertisment

Active 40s Guide: 40 की उम्र के बाद फिट रहने और चोट से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. व्यायाम बहुत जरूरी है 

चालीस की उम्र के बाद शारीरिक सक्रियता बेहद जरूरी हो जाती है। इस समय भारी और तीव्र व्यायाम से बचना बेहतर होता है, लेकिन हल्के और नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं। योग, पिलाटेस, वॉकिंग, स्विमिंग और हल्के वजन उठाने जैसे व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों की घनता को बनाए रखते हैं। कोशिश करें कि हफ्ते में कुछ दिन, रोज़ाना लगभग आधे घंटे का व्यायाम जरूर करें।

Advertisment

2. वार्म-अप और कूल-डाउन को बनाए दिनचर्या का हिस्सा

चोट से बचाव के लिए वॉर्म- अप और कूल-डाउन करना बेहद जरूरी है। व्यायाम शुरू करने से पहले शरीर को धीरे-धीरे गर्म करें और अंत में कुछ मिनट स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है और लिगामेंट्स व जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता, जिससे चोट लगने की आशंका कम हो जाती है।

3. पोषण से भरपूर आहार का सेवन

Advertisment

चालीस की उम्र के बाद शरीर को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है। इस दौर में कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन से भरपूर आहार बेहद अहम हो जाता है। कैल्शियम जहां हड्डियों को मजबूत करता है, वहीं विटामिन D उसके बेहतर अवशोषण में मदद करता है। दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा, पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. वजन नियंत्रण पर ध्यान दें 

5. मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें

जैसे शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है, वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। तनाव और चिंता का सीधा असर आपकी समग्र सेहत पर पड़ता है। इसलिए रोजाना ध्यान, प्राणायाम या शांत माहौल में कुछ समय बिताने की आदत डालें। ये उपाय मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और तनाव को दूर कर शरीर और मन, दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

व्यायाम Age active Guide