Advertisment

Homemade Face Masks: घर पर बनाएं ये 2 फेस मास्क, रखेें त्वचा सुरक्षित

फिटनेस: गर्मियों में फेस मास्क की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में घर पर फेस मास्क तैयार करने और उसका प्रयोग करने से बहुत से फायदे हैं। एक तो यह अपने हाथ का होता है और ऊपर से यह हमारी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Face masks

घर के फेस मास्क से त्वचा रहती है सुरक्षित

Homemade Face Masks: अकसर हम फेस मास्क के लिए बहुत रिसर्च करते हैं और प्रोडक्ट लेने के लिए बाजार में निकल पड़ते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में जरूरी है हम इन केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें और घर पर ही फेस मास्क तैयार करें।

Advertisment

गर्मियों में फेस मास्क की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में घर पर फेस मास्क तैयार करने और उसका प्रयोग करने से बहुत से फायदे हैं। एक तो यह अपने हाथ का होता है और ऊपर से यह हमारी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। पूरी तरह हर्बल होने के कारण त्वचा को जवां रखता है। घर पर फेस मास्क बनाने के लिए हम बेसन, एलोवेरा जेल, नींबू का रस, गुलाब जल, दही, नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

homemade face mask

घर पर फेस मास्क कैसे बनाएं

Advertisment

घर पर फेस मास्क बनाने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यहां 2 फेस मास्क की विधि बताई जा रही है। आइए जानें:-

दही और बेसन फेस मास्क

दही और बेसन से बने फेस मास्क की विधि बहुत ही आसान है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले बेसन पाउडर ले लें। इसमें थोड़ा दही मिलाएं। थोड़ी-सी हल्दी और नींबू का रस मिलाएं। इसको इस तरह बनाएं कि यह चेहरे पर लगाकर आसानी से 15-20 मिनट तक छोड़ा जा सके। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें और अच्छे से चेहरा पोछ लें। आप देखेंगे कि त्वचा में अलग ही निखार हैं। इसके साथ ही इससे त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

Advertisment

हल्दी और नीम फेस मास्क

हल्दी और नीम फेस मास्क बनाने की विधि भी बहुत आसान है। इसमें नीम की पत्तियों को अच्छे से पीस कर एक बॉउल में रख दें। पीसने के बाद इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी मिला दें। इसमें थोड़ी-सी गुलाब जल की बूंदे डाल दें। इसके बाद इसका एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो दें। नीम और हल्दी के फेस मास्क से त्वचा में कील-मुंहासे दूर होते हैं।

इस तरह घर पर बने फेस मास्क का प्रयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को आजीवन तरोताजा रख सकते हैं। बेसन का फेस मास्क आपकी त्वचा को हमेशा जवां रखेगा वहीं नीम और हल्दी का फेस मास्क त्वचा में किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं होने देगा। घर पर बनाए गए ये फेस मास्क आपकी त्वचा को आजीवन सुरक्षित रखेंगे और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां भी नहीं आएंगी।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

घर फेस मास्क Homemade Face Masks
Advertisment