Double Chin: कैसे ख़त्म करें चेहरे पर बढ़ती डबल चिन को

फिटनेस : अक्सर हमें अपने चेहरे पर बढ़ती डबल चिन बहुत परेशान कर देती है। इससे न केवल चेहरे की ख़ूबसूरती बिगड़ती है बल्कि ये उम्रदराज़ भी दिखाने लगता है।

Prabha Joshi
27 Jan 2023
Double Chin: कैसे ख़त्म करें चेहरे पर बढ़ती डबल चिन को

डबल चिन चेहरे और गले से जुड़े व्यायाम से ठीक किया जा सकता है

Double Chin: अक्सर हम महिलाओं को अपने चेहरे से जुड़ी एक विशेष समस्या से परेशानी रहती है। हमें परेशानी रहती है बढ़ती डबल चिन से। जी हां, डबल चिन यानी चेहरे पर गले और मुंह के बीच दो त्वचा दिखना। इस डबल चिन से से न केवल चेहरे की ख़ूबसूरती बिगड़ती है बल्कि हम बड़े उम्र के भी लगने लगते हैं। बिगड़ती दिनचर्या से अब तो डबल चिन छोटी उम्र में भी होने लगी है।

क्या है डबल चिन के पीछे का कारण 

डबल चिन के हो जाने का कारण है हमारी गले और चेहरे की मांसपेशियों की कम कसरत होना। मेहनत या एक्सर्साइज से इन मांसपेशियो में खिंचाव आता है। इसके साथ ही हमारी इस तरफ़ अनावश्यक वसा भी इकट्ठा नहीं होता। जिस प्रकार चबाते समय हम गले की मसल्स का हिलना महसूस करते हैं उसी तरह डबल चिन को कम करने के लिए कुछ ऐसी एक्सर्साइज़ होती हैं जिनमें गले और उसके आसपास खिंचाव करना होता है। इससे डबल चिन दूर हो जाती है और हमारा चेहरा नॉर्मल शेप में आ जाता है। अब जानिए डबल चिन को ख़त्म करने के कुछ व्यायाम या तरीके :-

  1. किसिंग सीलिंग : इस एक्सर्साइज़ या व्यायाम में आपको सीधे खड़ा होना होता है। फिर अपना मुंह सीलिंग की ओर करना होता है। सीलिंग की ओर मुंह करने के बाद आपको होंठ इस तरह करने होते हैं जैसे आप सीलिंग को किस(Kiss) कर रहे हों। ध्यान रखें, सीलिंग को किस करने की पोज़िशन के दौरान आप अपने गले की मसल्स में खिंचाव महसूस कर रहे हों। बिना खिंचाव महसूस कराए ये एक्सर्साइज़ न करें। 1-2 सेंकेड किस बनाए रखने के बाद आप नॉर्मल पोज़िशन में आ जाएं। फिर इसी प्रक्रिया को दोहराएं। इस तरह आप एक बार में लगभग 20 बार दोहराएं। 
  2. मुंह को फैलाना : दूसरी एक्सर्साइज़ में आपको अपने मुंह को फैलाना होता है। ये इस तरह फैलाया जाता है कि आप गले की मांसपेशियों को भी उठाते हैं। मुंह आपका इनवर्टेड यू के शेप में हो जाएगा। इसे भी 1-2 सेकेंड करें। फिर नॉर्मल शेप में लाएं। फिर दोहराएं। इस तरह ये भी एक बार में 20 बार करें। 
  3. ई-ओ करना : ई-ओ व्यायाम में भी आपको इस तरह अपने मुंह और आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव लाते हुए व्यायाम करना होता है जिसमें आप ‘ई’ और ‘ओ’ बोल रहे होते हैं। आप मन ही मन बोलकर भी ये एक्सर्साइज़ कर सकते हैं। ई बोलने में मुंह को फैलाना होता है और ओ में मुंह को किस वाली पोज़िशन में लेना होता है। इस तरह ये भी आप दिन में कई बार करें। 

बस ये मात्र 3 व्यायाम करने से ही आपकी डबल चिन कम हो सकती है, बशर्ते आप रोज़ करें।डबल चिन से जुड़ी एक्सर्साइज़ आप दिन में कई बार करें। ये ज़रूरी नहीं आप दिन में एक ही बार करें। जितना ज़्यादा आप इस एक्सर्साइज़ को दिन में कई बार दोहराएंगे, उतनी जल्दी आपको अपनी डबल चिन में प्रभाव महसूस होगा। शुरुआत में आपको गले में दर्द जैसी समस्या महसूस होगी। इसलिए अपनी क्षमतानुसार ही करें। पर छोड़े नहीं। आप देखेंगे न केवल आपकी डबल चिन कम हो रही है बल्कि आप गला भी पतला महसूस होते देख रही हैं। इन व्यायामों को करने से गले में अनावश्यक मोटापा नहीं होता। आपकी ख़ूबसूरती बढ़ती है। 

image widget
अगला आर्टिकल