Fat Issue: जानें क्यों बढ़ता जाता है शरीर में मोटापा

फ़िटनेस/ ब्लॉग : शरीर में बढ़ते मोटापे से हम इतना परेशान हो जाते हैं कि कई बार हम तनाव में आ जाते हैं। ये तनाव फिर और समस्याएं ले आता है। मोटापा कोई काम करने ही नहीं देता!

Prabha Joshi
03 Feb 2023
Fat Issue: जानें क्यों बढ़ता जाता है शरीर में मोटापा Fat Issue: जानें क्यों बढ़ता जाता है शरीर में मोटापा

नींद पूरी न लेने से भी मोटापे की समस्या हो जाती है

Fat Issue: हमारे शरीर में मोटापा बढ़ने के कई कारण होते हैं। इसको हमेशा अन्य बीमारियों से ही नहीं जोड़ा जा सकता। मोटापे की मुख्य वजह हम ख़ुद है। बढ़ता मोटापा आगे जाकर अन्य बीमारियों को हमारे शरीर में शामिल कर देता है। ऐसे में मोटापे पर क़ाबू करना जरूरी हो जाता है। 

मोटापे के कारण

अकसर दिमाग़ में आता है आख़िर क्या हो सकते हैं मोटापे के कारण। दिनभर माथापच्ची लगाने से बेहतर है इन कारणों पर ग़ौर किया जाए। हो सकता है आपमें भी ये आदतें हों।आइए जानें क्यों बढ़ जाता है मोटापा :-

  1. बहुत ज़्यादा आराम : शरीर को बहुत ज़्यादा आराम देने से मोटापा बढ़ता है। हर समय बैठे रहने, चाहें वो ऑफ़िस हो या घर, निष्क्रियता मोटापा लाती है। ऐसे में ज़रूरी है काम के बीच में ब्रेक लेते रहें और अपने शरीर को चलाते रहें। बैठे-बैठे रहने से शरीर में निष्क्रियता बढ़ जाती है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है।
  2. व्यायाम न करना : अगर आप अकसर बैठे रहते हैं तो ज़रूरी है आप व्यायाम करें। कसरत करने से हमारे शरीर के अंगों में प्रभाव पड़ता है, वे क्रियाशील होते हैं। ऐसे में मोटापा कम होता जाता है। घर पर रोज़ाना काम करने से भी व्यायाम की पूर्ती कुछ हद तक हो जाती है, पर बैठे रहना ख़तरे का संकेत है।
  3. कैलोरी रिच फ़ूड : हमारे शरीर में ज़्यादा कैलोरी रिच फ़ूड जाने से मोटापा बढ़ जाता है। शरीर से कम काम लेना लेकिन शरीर को ज़्यादा कैलोरी देना मोटापे का कारण बन जाता है। ऐसे में ज़रूरी है ज़्यादा कैलोरी इनटेक के साथ हम शारीरिक काम भी ज़्यादा करें। 
  4. अनावश्यक खाना : खाना उतना ही खाना चाहिए जितना हमारा शरीर मांगे। बहुत बार हम लालच में आकर अपनी भूख से ज़्यादा खा लेते हैं। ऐसे में हमारे शरीर का पाचन चक्र बिगड़ जाता है, जिससे मोटापे की समस्या शुरू हो जाती है। इसके साथ ही खाना-पीना एक समय के साथ करना चाहिए। 
  5. तली-भुनी चीज़ें : अत्यधिक तली भुनी चीज़ें खाने से शरीर में फैट बढ़ता है। इसके साथ ही जितने भी पैक्ड आइटम्स हैं उनसे फैट बढ़ता है। ट्रांस फैट से जुडे़ आइटम्स को खाने में प्रयोग न लें। 
  6. अल्कोहल का सेवन : अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन हमारे शरीर के चक्र को बिगाड़ देता है। फ़ैट मेटाबॉलिज़्म को प्रभावित करता है।
  7. नींद पूरी न लेना : बहुत बार सही समय नींद को न देना यानि नींद पूरी न लेना भी मोपाटे का कारण बन जाता है। असमय सोने और जागने से पूरा शरीर प्रभावित होता है। शरीर का चक्र बिगड़ता है जिससे मोटापे की समस्या पैदा हो जाती है।

अन्य बीमारियों को हटा दें तो ऊपर बताई गई मुख्य वजह हैं मोटापे के कारण की। इन कारणों को ध्यान में रखकर अगर हम अपने पर काम शुरू करें तो मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है।

अगला आर्टिकल