Advertisment

Fasting Role: जानें व्रत से हमारी ज़िंदगी में क्या प्रभाव पड़ता है

फिटनेस/ ब्लॉग : अकसर हम व्रत को बुरा-भला कहते हैं या तभी करते हैं जब हमें डाइटिंग करनी होती है। ऐसा नहीं है। व्रत से हमारी जि़ंदगी में बहुत अच्छा असर पड़ता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
व्रत

व्रत से हमारी ज़िंदगी में पॉज़िटिविटी आती है

Fasting Role: अकसर त्यौहार में व्रत रखने का रिवाज़ है, पर क्या आप जानते हैं व्रत का असर हम पर कैसा पड़ता है। व्रत का पालन हिंदू धर्म में ही नहीं और भी धर्मों में है। महाशिवरात्री, नवरात्र, छठ पूजा, दीपावली पूजन, एकादशी, प्रदोष आदि हिंदू त्यौहारों में व्रत का महत्व है। इसी तरह अन्य धर्मों में अपने-अपने रिवाज़ हैं। एक सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति को व्रत रखने में कोई बुराई नहीं है।

Advertisment
व्रत

व्रत करने के फायदे 

व्रत हमें अपनी क्षमतानुसार रखना चाहिए। व्रत कोई ज़रूरी नहीं। वेवजह का अपने को कष्ट देना किसी धर्म में नहीं लिखा है। ऐसे में आज जानें व्रत करने के फ़ायदे :-

Advertisment
  • नियम-पालन : व्रत करने के दौरान हम कुछ नियम और पालन करते हैं। ये हमें ज़िंदगी में नियम और पालन करने के प्रति सचेत करता है। व्रत से हमारी ज़िंदगी में कौन-सी चीज़ किस तरह करनी है का भाव आता है यानि के एक डिसिप्लिन आता है। 
  • पॉजिटिविटी : व्रत करने से हम एक अलग अनुभव कर रहे होते हैं। इसके साथ ही व्रत के दिन घर का वातावरण और आसपास का वातावरण एकदम अलग होता है। ऐसे माहौल में पॉज़िटिविटी भी बहुत होती है। इससे हमारे मन में पॉजिटिविटी का भाव आता है। 
  • स्वस्थ पेट : व्रत करने से हमारा पेट भी साफ़ हो जाता है। किसी तरह की पेट से जुड़ी समस्या जैसे क़ब्ज़, एसिडिटी और अन्य परेशानी व्रत करने से दूर हो जाती है। अन्यथा हमें अकसर पेट की समस्याएं जैसे गैस घेरे रखती है। व्रत से ये समस्याएं दूर होती हैं।
  • मोटापा : अकसर हम बहुत कुछ असमय खा लेत हैं। ऐसे में समय-समय पर व्रत करने से हमारा वज़न कंट्रोल रहता है। अनावश्यक मोटापा नहीं बढ़ता। इसी तरह कुछ भी खा लेने की आदत दूर होती है। 
  • कॉनफ़िडेंस : व्रत के दौरान कुछ चीज़ें करनी होती हैं या नियम-पालन पूरे करने होते हैं। हम उन-सब में सफल हो जाते हैं। सफल हो जाने पर हमारे अंदर एक अलग ही तरह का कॉनफ़ीडेंस आता है। व्रत से हमें एक फील आता है कि हम किसी काम को कर सकते हैं। 

इस तरह आप देख सकते हैं कि व्रत का हमारी ज़िंदगी में एक अच्छा असर पड़ता है। किसी भी तरह का ज़बरदस्ती का रखा व्रत हमारे शरीर को आराम पहुंचाने के बजाए शरीर के लिए ख़तरा बन जाता है। ऐसे में व्रत ज़बरदस्ती न करें। इसके साथ ही किसी बीमारी या अस्वस्थ माहौल में व्रत करने से बचें।

व्रत image widget

Fasting Role: व्रत ज़िंदगी
Advertisment