Potato Uses And Benefits: जानें आलू के प्रयोग और फ़ायदे

हैल्थ : महिलाएं आलू का प्रयोग कई तरह से करती हैं।आलू औषधि और सब्ज़ी दोनों रूप में काम आता है। आज हम इस ब्लॉग में आलू के प्रयोग और फ़ायदों से परिचित करा रहे हैं।

Prabha Joshi
01 Feb 2023
Potato Uses And Benefits: जानें आलू के प्रयोग और फ़ायदे

आलू को उसके महत्व के चलते सब्ज़ियों का राजा कहा जाता है

Potato Uses And Benefits: सब्ज़ियों का राजा और व्रत में फलाहार के रूप में प्रयोग में लिया जाने वाला आलू, किसको खाने में पसंद नहीं होगा! आलू को किसी भी सब्ज़ी में डालो तो आलू स्वाद बढ़ा देता है। ख़ाली आलू बनाओ तो उसका भी अपना स्वाद है। आलू में विटामिन्स और मिनरल्स मिलने के साथ-साथ जो चीज़ मुख्य है वो है : पोटेशियम। आलू में पाया जाने वाला पोटेशियम हमारे शरीर के लिए बहुत काम आता है। पोटेशियम से हृदय संबंधी बीमारियां, कोशिकाओं को पोषण, मांसपेशियों और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी होता है। 

आलू सफ़ेद और लाल दोनों होते हैं। ये कच्चा भी खाया जा सकता है। महिलाएं आलू को सब्ज़ी या कोई भी पकवान बनाने में बहुतायत में प्रयोग करती है। हरी सब्ज़ी अगर अच्छी नहीं लगती तो आलू डालकर बनाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। आइए जानें आलू के प्रयोग और आलू के फ़ायदे :-

आलू के प्रयोग और फ़ायदे 

  1. सूजी उंगलियों : जाड़ों में सूजी उंगलियों में आलू को काटकर उसमें नमक मिलाकर उंगलियों में लगाने से उंगली की सूजन और ख़ुजली दूर होती है और उंगलियों में आराम मिलता है।
  2. जले में : अगर किसी कारण शरीर का हिस्सा जल गया हो तो आलू को काटकर जले में रख देने से आराम मिलता है। जले का दुष्प्रभाव ख़त्म होता है।
  3. कच्चा खाने : आलू को कच्चा खाने से शरीर को पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन्स मिलते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं और मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है।
  4. स्टार्च : आलू स्टार्च का अच्छा माध्य्म है। आलू में पाया जाने वाला स्टार्च शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। ये स्टार्च इंसुलिन से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। 
  5. फ़ाइबर : आलू में फ़ाइबर पाया जाता है जो हमारे पेट के लिए अच्छा होता है। आलू को लेने पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होतीं। ये पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। 
  6. एंटीऑक्सीडेंट : आलू एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत है। इसको खाने से हृदय से जुड़ी समस्याएं और कैंसर से राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आलू शरीर में कोशिकाओं को पोषण देता है।
  7. हॉर्ट स्ट्रोक : आलू के सेवन से मिलने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम हमारे शरीर में अनावश्यक सोडियम को नियंत्रित करता है। इससे हॉर्ट स्ट्रोक का ख़तरा और उच्च रक्तचाप की समस्याएं दूर होती है। 
  8. सौंदर्य : कच्चा आलू सौंदर्य बढ़ाने के कार्य में लिया जाता है। इससे चेहरे में होने वाले दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों को दूर किया जाता है। 

इस तरह आलू को अपनी डाइट में लेने से शरीर बहुत-सी बीमारियों से बच जाता है। आलू, कच्चा हो, पका हुआ या उबला इसको किसी भी रूप में लेने से शरीर में फ़ायदा ही होता है। कच्चा आलू औषधि के रूप में लिया जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल