Advertisment

Popular Korean Foods : जानें भारत में मिलने वाले पोपुलर कोरियन फूड्स

ब्लॉग | फ़ूड : भारत में ऐसे कई जगह है जहां आपको कोरियन फूड देखने को मिलेगा। भारत में कई कैफे और रेस्टोरेंट है जहां पे कोरियन फूड्स मिलते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
08 May 2023
Popular Korean Foods : जानें भारत में मिलने वाले पोपुलर कोरियन फूड्स

Popular Korean Foods (Image Credit : Serious Eat/Chef's Pencil/IWMBuzz/Korea Tourism Organization/CuddlyNest)

Popular Korean Foods: भारत एक ऐसा देश है जहां कुछ चीजों की कमी नहीं है। यहां की जगह, यहां की संस्कृति यहां के खाने और भी कई सारी चीजे, भारत की बेहतरीन चीजों में से एक है। भारत में तो दुसरे देश की भी चीजे मिलती है। वैसे ही भारत में कोरिया के के-पॉप काफी फेमस है भारत के लोग के-पॉप को बेहद पसंद करते हैं, यहा के लोग के-पॉप के बड़े दीवाने हैं। और उसके बाद सिर्फ के-पॉप ही नहीं, अब तो भारत के लोग कोरियन खाने को भी बेहद पसंद कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई जगह है जहां आपको कोरियन फूड देखने को मिलेंगे। भारत में कई कैफे और रेस्टोरेंट है जहां पे कोरियन फूड्स मिलते हैं। बहुत से ऐसे पोपुलर कोरियन फूड्स है जिसे आपको एकबार ट्राइ करने चाहिए। आइए जानते हैं की भारत में कौन से लोकप्रिय कोरियन फूड्स मिलते हैं। 

Advertisment

भारत में मिलने वाली कुछ पोपुलर कोरियन डिश 

जानें भारत में मिलने वाली पोपुलर कोरियन फूड्स

Korean foods

Advertisment

1. रेमन 

रेमन एक कोरियन फूड है जिसे कोरिया के लोग काफी पसंद करते हैं खाना। ये दिखने में मैगी जैसे होते हैं लेकिन वहां के लोग इसमें अंडा और चिकन भी डाल के खाते हैं। ये कोरियन रेमन फूड कोरिया के हर स्ट्रीट फूड के दुकान में मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ये कोरियन फूड अब भारत में भी मिलना शुरू हो गए हैं। आप इसे ऑनलाइन के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।

2. जिनसेंग चिकन सूप

Advertisment

जिनसेंग चिकन सूप में मुख्य रूप से एक पूरा युवा चिकन होता है। जो लहसुन, चावल, बेर और जिनसेंग से भरा होता है। यह एक कोरियाई पारंपरिक स्वास्थ्य भोजन है जिसे अक्सर भरी गर्मी के दिनों में शरीर को मज़बूत करने के लिए खाया जाता है। और ये डिश अभी भारत में मिलने लगे हैं।

3. किमची

किम्ची कोरिया के साइड डिश है। किम्ची एक सबसे लोकप्रिय डिश है, जिस्से कोरियन लोग बढ़े चाव से खाते हैं। किमची का स्वाद अलग होता है, जैसे खट्टा या नमकीन। यह कोरियाई डिश अब भारत में भी मिलने लगी है।

Advertisment

4. मांडू

मांडू एक मशहूर कोरियन डिश में से एक है जिसे कोरिया के लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। ये भोजन भारत में मिलने वाली मोमोज जैसे ही दिखती है, इसके अंदर बीफ,  सब्ज़ियाँ या चिकन के साथ स्टफिंग की जाति है। और इसे मिर्च, सोया सॉस और सिरके का प्रयोग कर के तैयार एक विशेष सॉस मिक्स करके खाते हैं।

5. गिंबाप

गिंबाप, को चावल से पैक और सब्जियां, मछली और चिकन जैसी सामग्री से बना एक कोरियन डिश है। इसे लेवर और सी-विड के परत से ढाका जाता है। और सोया सॉस के साथ मेज से खाए जाते हैं। यह कोरियन फूड इंडिया में भी मिलती है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment