Advertisment

Kolkata Street Foods: जानें कोलकाता के बेस्ट स्ट्रीट फूड्स के नाम

फ़ूड : कोलकाता, एक संस्कृति का शहर और खाने के प्रति दीवाना है। कोलकाता कई चीज के लिए जाने जाते हैं लेकिन कोलकाता के सबसे फेमस चीज जो है वह स्ट्रीट फूड है, जिसके बहुत लोग दीवाने हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
29 Apr 2023
Kolkata Street Foods: जानें कोलकाता के बेस्ट स्ट्रीट फूड्स के नाम

Kolkata Street Foods

Kolkata Street Foods: कोलकाता, एक संस्कृति का शहर और खाने के प्रति दीवाना है। कोलकाता कई चीज के लिए जाने जाते हैं लेकिन कोलकाता के सबसे फेमस चीज जो है वह स्ट्रीट फूड है, जिसके बहुत लोग दीवाने हैं। आप अगर कोलकाता से है तो आपको जरूर पता होगा की कोलकाता के स्ट्रीट फूड के बारें में, जो भारत की गलियों में, मार्केट स्टालों से फेरीवालों और स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा बेचे जाने वाला भोजन है। यह शहर की प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जो कोलकाता को “आनन्द का शहर” बनाते है। कोलकाता की स्ट्रीट फूड जैसा और कहीं का स्ट्रीट फूड नहीं होगा, क्योंकि वहां के स्ट्रीट फूड बहुत स्वादिष्ट और लाजवाब होते हैं। आप अगर एक बार खाओगे तो बार बार दिल चाहेंगे खाने के। बहुत तरह तरह के स्ट्रीट फूड मोजूद हैं कोलकाता में। कोई ऐसा रेस्टोरेंट नहीं होगा जो बेहतर फूड बना न सके। कोलकाता के स्ट्रीट फूड के सामने, यहां रेस्टोरेंट से भी अच्छे-अच्छे फूड्स मिलते हैं। आप अगर कोलकाता जाएं तो जरूर खाएं ये स्ट्रीट फूड। आइए जानते हैं कि कोलकाता की बेस्ट स्ट्रीट फूड क्या क्या हैं। 

Advertisment

कोलकाता के जानें वो स्ट्रीट फूड जिन्हें एक बार ट्राई जरूर करें

जानें कोलकाता के बेस्ट स्ट्रीट फूड्स के नाम :-

1. घुगनी चाट

Advertisment

घुगनी एक मटर की करी होती है जिसमें प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, हरा धनिया और मसाला डालकर परोसे जाता है। यह पश्चिम बंगाल में पूरे दिन का एक लोकप्रिय नाश्ता है, जो लोगो को बहुत ज्यादा पसंद है और यह काफी स्वादिष्ट भी होती है। आप कोलकाता के ये स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करें।

2. झाल मुरी

कोलकाता में कोई भी स्ट्रीट फ़ूड अपने पसंदीदा झाल मुरी स्टॉल के बिना पूरा नहीं होता है। मुरमुरे को टमाटर, प्याज, खीरा, विशेष मसालों के मिश्रण, अचार, उबले हुए आलू, मूंगफली, भुजिया, नारियल और ढेर सारी हरी मिर्च के विभिन्न प्रकार के सूखे और गीले टॉपिंग के साथ मिलाया जाते है। यह गो-टू ईवनिंग स्नैक है जो गर्म चाय के साथ अच्छे लगते हैं।

Advertisment

3. काठी रोल 

अगर हम कोलकाता के बारे में बात कर रहे हैं, तो हम बहुत प्रसिद्ध और स्वादिष्ट काठी रोल का जिक्र करने से नहीं चूक सकते। काठी रोल, रोल का जनक होने के कारण कोलकाता दुनिया भर में बेहतरीन काठी रोल बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इन काठी रोल को आजमाने के लिए दुनिया भर से लोग कोलकाता आना पसंद करते हैं।

4. चाउमीन 

Advertisment

यह स्ट्रीट फूड कुछ ऐसा है जिससे हम सभी संबंधित हो सकते हैं। यह आम स्ट्रीट फूड में से एक है जो कोलकाता की सड़कों के हर कोने में आसानी से मिल सकते है। कोलकाता में यहां का चाउमीन दुनिया के अन्य हिस्सों में परोसी जाने वाली चाउमीन से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन कोलकाता की चाउमीन काफी अलग और स्वादिष्ट होती है, आप एक बार खाओगे तो और मन करेगा खाने का।

5. फुचका या पानी पुरी

इससे पूरे देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, यह सबसे प्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड स्नैक्स में से एक है। यह पानी पुरी के साथ शुरू होता है, एक खोखली गोल चिप, जो मसालेदार आलू से भरी होती है, और इमली के पानी में डुबो कर परोसा जाता है। पानी पुरी सभी लोगों को पसंद होती है, और कोलकाता की पानी पुरी की बात ही अलग होती है, आपको कोलकाता के पानी पूरी जरूर ट्राई करने चाहिए।

Advertisment
Advertisment