Advertisment

Summer Foods: गर्मी के मौसम में जरुर खाएं ये 7 चीजें

अब गर्मी का मौसम बस आने को है और पारा फिर आसमान छुएगा। उस वक्त जरूरत है कि आप अपने शरीर का तापमान कंट्रोल करें। जिसके लिए आपको ऐसा खाना अपने डाइट में शामिल करना होगा जिससे आपके शरीर का तापमान मेन्टेन रहे।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
5 best food for women (Freepik)

(Image credit : Freepik)

Summer Foods: अब गर्मी का मौसम बस आने को है और पारा फिर आसमान छुएगा। उस वक्त जरूरत है कि आप अपने शरीर का तापमान कंट्रोल करें। जिसके लिए आपको ऐसा खाना अपने डाइट में शामिल करना होगा जिससे आपके शरीर का भी तापमान मेन्टेन रहे। गर्मी में जितना हो सके आपको लाइट खाना खाना चाहिए और जंक खाने से बचना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि गर्मी के वक्त अपने डाइट में ऐसा क्या खाएं ताकि आपका स्वास्थ भी ठीक रहे और आपके शरीर को जरुरी पोषण भी मिले। गर्मियों में अक्सर ऐसा खाना खाएं जिससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरी हो और आपका शरीर भी हाइड्रेट रहे।

गर्मी में जरुर खाएं ये चीजें

  1.  हर वक्त खाने के साथ या जब कभी आपका मन करें आप खीरा जरुर खाएं। खीरा असल में आपके शरीर में ठंडक पहुंचाता है और आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
  2. छाछ हमेशा से गर्मी जैसे मौसम के लिए उत्तम है। लोग इसे सदियों से गर्मी और तपा देने वाली धूप से आराम पाने के लिए पीते आ रहें हैं यह ना सिर्फ आपको ठंडक पहुंचाता है बल्कि ये आपके पाचन के लिए भी खूब फायदेमंद है।
  3. गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम हर साल लोग आम खाने का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। आप आम को अनेक तरह से खा सकते हैं जैसे कि कच्चा आम, आम पन्ना, आम की कढ़ी बनाकर खाएं, उसकी चटनी बनाकर खाएं या फिर पका रसीला आम खाएं ये आपको हीट स्ट्रोक से बचाता है और आपके पाचन में भी मददगार साबित होता है।
  4. आपके शरीर को दही कई प्रकार से पोषण प्रदान करता है। इसके फायदे अगर गिनाएं तो उंगलिया कम पड़ जाएंगी दही में प्रोटीन्स, कैल्शियम, बी विटामिन्स और भी तरह – तरह के पोषण होते हैं। आप इसमें फ्लेवर डालने के लिए आम, स्ट्रॉबेरी भी मिला सकते हैं। 
  5. इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर नारियल पानी आपके शरीर को हमेशा हाइड्रेट और कूल रखेगा और इस परेशान कर देने वाली गर्मी से आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा साथ ही इससे आपके शरीर की एनर्जी भी बरकरार रहेगी।
  6. पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो नैचुरली बहुत ठंडा है। गर्मी में पुदीना आपको ठंडक पहुंचाएगा साथ ही ये आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद है। चाय में पुदीना डालकर पीने से भी ये आपके शरीर का तापमान मेन्टेन करने में मदद करता है। 
  7. अगर आपका इम्यून सिस्टम वीक है और आपके शरीर में विटामिन C की कमी है तो आपके लिए नींबू पानी बहुत बेहतरीन ऑप्शन है। कभी-कभी गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने के कारण लोग बेहोश हो जाते हैं। उस वक्त खुद को हाइड्रेट रखने के लिए निम्बू पानी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
Summer Summer Foods
Advertisment