Advertisment

Summer Drinks: घर पर गर्मियों में बनाएं इस तरह आम का पना

फ़ूड : लू के बचाव के लिए प्याज का प्रयोग, इमली का जूस और बहुत तरह के घरेलू उपाय किए जाते हैं। इन्हीं में एक उपाय आता है आम का पना। आम का पना घर पर बहुत पहले से ही बनाया जा रहा है। अब आम का पना बाजार में भी उपलब्ध रहता है।

author-image
Prabha Joshi
25 Apr 2023
Summer Drinks: घर पर गर्मियों में बनाएं इस तरह आम का पना

आम का पना घर पर बनाएं

Summer Drinks: गर्मियों में चलने वाली गर्मिली हवाओं को लू कहते हैं। ये गर्मीली हवाएं शरीर में बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं। लू लग जाने से बहुत सी परेशानियां मसलन सिर में तेज दर्द, शरीर में हरारात, बुखार और बहुत-सी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में लू के बचाव के लिए हम लोग बहुत से उपाय करते हैं। 

Advertisment

लू के बचाव के लिए प्याज का प्रयोग, इमली का जूस और बहुत तरह के घरेलू उपाय किए जाते हैं। इन्हीं में एक उपाय आता है आम का पना। आम का पना घर पर बहुत पहले से ही बनाया जा रहा है। पहले ये घर पर ही बनाया जाता था लेकिन इस व्यस्त दिनचर्या में जब माता-पिता दोनों वर्किंग हो गए हैं, आम का पना बाजार में भी उपलब्ध होने लगा है।आम पना 

घर पर आम का पना कैसे बनाएं

घर पर आम का पना बनाने की विधि बहुत ही आसान है। घर पर आम का पना बनाने के लिए बाजार से ताजे कच्चे आम लाएं। अब इन आमों में से दो से तीन आम अच्छे-अच्छे छांट लें। इन कच्चे आमों का अच्छे से छिलका निकाल लें। छिलका निकालकर इसे अच्छे से छोटे-छोटे पीस में काटकर गुुठली को अलग कर दें। अब इन पीसिज को उबालने के लिए किसी बर्तन में रख लें। जब आपको लगे कि आम के टुकड़े उबल गए हैं तो उन्हें निकालकर एक बर्तन में ले लें। अब ताजा पुदीना, स्वादानुसार काला नमक, स्वादानुसार सेंधा नमक, स्वादानुसार चीनी लेकर मिक्सी में डालकर पीस लें। ज्यादा गाढ़ा होने पर इसमें ताजा ठंडा पानी मिला लें। इसमें स्वाद के लिए नींबू भी मिला सकते हैं। ठंडा-ठंडा आम का पना तैयार है। आप सर्व कर सकते हैं। 

आम के पने के क्या फायदे हैं

आम का पना बस लू या गर्मीली हवाओं से ही नहीं बचाता, बल्कि ये पेट से संबंधित रोगों से भी बचाता है। आम का पना पीने से खून साफ होता है, एसिडिटी की शिकायत नहीं रहती, कब्ज दूर होता है, त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसको रोजाना पीने से शरीर में गर्मियों का असर खत्म हो जाता है और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी दूर होती है। पीने में स्वादिष्ट आम का पना बाजार से लेने से अच्छा है घर पर ही तैयार कर पिया जाए। 

Advertisment
Advertisment