Dhaniya-Pudina Powder Uses: बहुत काम का है धनिया और पुदीना पॉउडर

फ़ूड: बहुत बार जरूरी नहीं धनिया या पुदीना मिल जाए। इसके लिए जरूरी है इसका पॉउडर बना लिया जाए। आप धनिया या पुदीने पॉउडर को नमक मिलाकर भी बना सकते हैं और सादा भी।

author-image
Prabha Joshi
New Update
धनिया और पुदीना पॉउडर

धनिया और पुदीना पॉउडर के बहुत से प्रयोग हैं

Dhaniya-Pudina Powder Uses: गर्मियों में धनिए और पुदीने को खासतौर से इस्तेमाल में लिया जाता है। धनिया यूं तो हर मौसम में मिल जाता है लेकिन पुदीना गर्मियों में ही मिलता है। ऐसे में पुदीना ज्यादा काम का और जरूरी बन जाता है। धनिया और पुदीना, दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसमें हरी सब्जियों के समान गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही ये मिनरल्स और विटामिन्स में भी आगे होते हैं। धनिए और पुदीने का इस्तेमाल गर्मियों में यूं भी बढ़ जाता है कि इससे गर्मियों में होने वाली समस्याओँ से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही पुदीने में अपने आप में जो जबरदस्त गुण होता है वो है इसका शरीर को ठंडा रखना। यही कारण है कि पेय पदार्थों में पुदीने को गर्मियों में बहुत इस्तेमाल में लिया जाता है।

Advertisment

लेकिन बहुत बार जरूरी नहीं धनिया या पुदीना मिल जाए। इसके लिए जरूरी है इसका पॉउडर बना लिया जाए। आप धनिया या पुदीने पॉउडर को नमक मिलाकर भी बना सकते हैं और सादा भी। इस धनिए और पुदीने के पॉउडर के बहुत शारीरिक और मानसिक लाभ हैं।mint 

धनिया और पुदीना पॉउडर का कैसे इस्तेमाल करें 

बहुत ज्यादा गर्मियों में धनिए और पुदीने का पॉउडर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए दोनों को अच्छी मात्रा में खरीदकर और धोकर धूप में रख लें। जब ये सूख जाएं तो इनको अच्छे से अलग-अलग पीस लें। आइए जानें धनिया और पुदीना पॉउडर का प्रयोग :-

खीरे या सलाद के साथ खाएं 

गर्मियों में खीरा और ककड़ी जैसी चीजें खाने से त्वचा के साथ-साथ शरीर ठीक रहता है। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसे में खीरे, ककड़ी या सलाद में धनिय और पुदीने का पॉउडर खाने के स्वाद को बढ़ा देगा। इसको खाने से गर्मियों में होने वाली समस्याओ सेे भी राहत मिलेगी। 

Advertisment

चटनी में करें इस्तेमाल 

बड़ी बात ये है कि धनिया और पुदीना पॉउडर का इस्तेमाल चटनी में भी किया जा सकता है। इसके लिए जब कभी ताजा धनिया या पुदीना खत्म हो गया हो तो इसके स्थान में किसी एक के पॉउडर का इस्तेमाल कर लें। इससे चटनी सादी भी नहीं लगेगी और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

जाड़ों में इस्तेमाल 

एक बार धनिया और पुदीना का पॉउडर बना जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल जाड़ों में भी कर सकते हैं। इससे जा़ड़ों में भी आपको पोषक तत्व मिलते रहेंगे और पुदीने की कमी भी नहीं खलेगी। ऐसे में धनिया और पुदीने का पॉउडर कांच की शीशे में रखें। इससे ये लंबे समय तक चल सकेगा। 

इस तरह आप धनिया और पुदीना पॉउडर का इस्तेमाल साल भर कर सकेंगे। अपनी पसंद के अनुसार आप इसे किसी भी चीज में डालकर खा सकते हैं। इस तरह ये आपके शरीर को पोषक तत्व देने के साथ स्वस्थ रखेगा। 

Advertisment
Dhaniya-Pudina Powder Uses पुदीना पॉउडर धनिया