Pudina In Summer: पुदीने को गर्मियों में प्रयोग कर रहें कूल-कूल

blog | sehat: पुदीना आपको गर्मियों में बाजार में बहुतायत में मिलेगा। इसके ताजे पत्तों का प्रयोग डायरिया, पेट से संबंधित बीमारियां और गर्मी के प्रकोप से बचाता है।

Prabha Joshi
01 Mar 2023
Pudina In Summer: पुदीने को गर्मियों में प्रयोग कर रहें कूल-कूल

पुदीने का प्रयोग गर्मियों में लाभप्रद है

Pudina In Summer: गर्मी और पुदीना न हो ऐसा संभव नहीं। जैसे-जैसे गर्मी के दिन पास आ रहे हैं, पुदीना भी बाजार में आने लग गया है। पुदीने के गर्मियों में बहुत ही फायदे हैं। इसको खाने से शरीर में तमाम रोगों से मुक्ति मिलती है। हालांकि पुदीने का ज्यादा प्रयोग लिवर और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा बनता है।

गर्मियों में पुदीने को कैसे खाएं

गर्मियों में पुदीने को सलाद के रूप में, चटनी में या किसी पेय पदार्थ में शामिल करके खा सकते हैं। इस को पीसकर या इसके पत्तों को सादा खाया जा सकता है। इसके साथ ही पुदीने को आप घर पर अपने गमले में भी लगा सकते हैं। इसका शरबत बना कर भी सेवन किया जा सकता है।

गर्मियों में पुदीना खाने के फायदे

गर्मियों में पुदीना खाने के बहुत फायदे हैं। आइए जानें पुदीने के कुछ फायदे :-

  • ठंडक : पुदीने में शरीर को ठंडा रखने के प्राकृतिक गुण होते हैं। गर्मियों में पुदीने को खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है, गर्मी का असर दूर होता है।
  • सिर दर्द : पुदीने के पानी का प्रयोग सिरदर्द में राहत देता है। पुदीने के पानी को पीने से सिर पर चढ़ी गर्मी का असर दूर होता है।
  • एसिडिटी : अक्सर लोग एसिडिटी की परेशानी से परेशान रहते हैं। पुदीने का प्रयोग एसिडिटी में लाभप्रद है। गर्मियों में एसिडिटी में पुदीना खाया जा सकता है।
  • डायरिया : गैस और पेट के अन्य समस्याओं में पुदीने का प्रयोग लाभप्रद है। यदि बच्चों में जी मिचलाना डायरिया जैसी प्रॉब्लम होती है तो पुदीने का सेवन कराया जा सकता है।
  • इम्यूनिटी बूस्टर : पुदीना हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बुखार में पुदीने का प्रयोग करने से बुखार में राहत मिलती है।
  • उल्टी : उल्टी में पुदीना के सेवन से राहत मिलती है। पेट में अतिरिक्त विषाक्त भोजन दूर होता है। इसके साथ ही पेट में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया भी पनपने से बच जाते हैं।
  • पाचन तंत्र : रोजाना पुदीने के सेवन से पाचन प्रणाली मजबूत होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज पैदा होने से रोकता है।


इस तरह गर्मियों में खासतौर से पुदीने को रोजाना अपने भोजन की थाली में शामिल करना चाहिए। पुदीना गर्मियों में होता है और गर्मी के प्रकोप से बचाता है। हालांकि अधिक मात्रा में और कुछ विशेष परिस्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। किडनी से जुड़े रोगियों को पुदीने के सेवन से बचना चाहिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल