Breakfast Special: नाश्ते में इन 6 फ़ूड्स को करें शामिल

फ़ूड/ ब्लॉग : नाश्ते में अकसर हम कुछ भी बनाकर खा लेते हैं। इससे हमारी सेहत में असर पड़ता है। ऐसे में ज़रूरी है कुछ पौष्टिक खाकर पूरा दिन बना लिया जाए।

Prabha Joshi
02 Feb 2023
Breakfast Special: नाश्ते में इन 6 फ़ूड्स को करें शामिल

नाश्ते में दलिया एनर्जी देने के साथ स्वास्थ्य ठीक रखता है

Breakfast Special: अकसर आपको समझ में नहीं आता होगा सुबह-सुबह नाश्ते में क्या खाया जाए। हमारे पास च्वाइस बहुत होती हैं पर एक पौष्टिक भोजन बनाना और खाने के लिए समय चाहिए होता है। बहुत बार जल्दीबाज़ी में हम पौष्टिकता को किनारा कर कुछ भी बनाकर खा लेते हैं। आजकल समय किसके पास है! इस व्यस्त ज़िंदगी में मुश्किल से समय निकल पाता है, ऐसे में महिलाएं इन चीज़ों को अपनी और बच्चों की डाइट में शामिल कर शरीर को पोषक तत्वों से भर सकती हैं।

नाश्ते में शामिल करने योग्य आहार

तो चलिए आज हम आपको उन फ़ूड्स से पिरचित कराएं जिन्हें नाश्ते में खाकर आप अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकती हैं। आइए जानें :-

  1. दलिया : जी हां! हमारे बुज़ुर्ग हमें दलिया खाने के लिए बहुत फ़ोर्स करते हैं। ऐसी-वैसी बात नहीं! हम हैं न कि चटपट मैगी बना के खा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं मैगी हमारी सेहत को कितना नुक़सान देती है? ऐसे में दलिया बनाकर खाने से हमारे शरीर को कोई नुक़सान नहीं होता। दलिया मीठा और नमकीन दोनों बनाया जा सकता है। 
  2. साबूदाना : सुबह-सुबह नाश्ते में साबूदाने को लेना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर एनर्जी देता है। मीठा साबूदाना दूध के साथ बनाया जा सकता है वहीं नमकीन के रूप में साबूदाने की खिचड़ी।
  3. पोहा : सुबह-सुबह नाश्ते में पोहा बनाकर खाने से न केवल कुछ घंटों के लिए पेट भर जाता है बल्कि ये पौष्टिक भी होता है। पोहा को बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता। आप इसको अपने हिसाब से वेजिटेबल्स मिक्स कर बना सकती हैं।
  4. सैंडविच : मैदे की जगह पर आटे की ब्रेड सेंडविच के लिए अच्छी है। ब्रेड का सेंडविच न केवल टेस्टी होता है बल्कि ये आसानी से कुछ ही मिनट में बन जाता है और पेट भी भर देता है।
  5. नूडल्स : यहां हम बात कर रहे हैं आटे के नूडल्स की। आजकल मार्केट में आटे के नूडल्स उपलब्ध हैं। ऐसे में इन नूडल्स को बनाने में न केवल स्वाद मिलता है बल्कि ये शरीर को नुक़सान भी नहीं पहुंचातें। मैदे के नूडल्स शरीर के लिए नुक़सानदेह होते हैं। 
  6. आलू : सुबह-सुबह बस उबले आलू बनाकर खा लेने से न केवल शरीर को पौष्टिक चीज़ें मिलती हैं बल्कि ये पेट भी भर देते हैं। सुबह-सुबह ब्रेकफ़ास्ट में चाय के साथ आलू बहुत टेस्टी लगते हैं।

इस तरह आप इन चीज़ों को नाश्ते में शामिल करके अपना पूरा दिन बना सकती हैं। ये आहार न केवल आपको एनर्जेटिक रखेंगे बल्कि आपके शरीर को नुक़सान भी नहीं करेंगे। बेहतर होगा अगर आप इनको देसी घी में बनाएं। 

अगला आर्टिकल