Advertisment

Lassi: गर्मियों में कुछ इस तरह बनाएं घर पर लस्सी और जानें इसके फायदे

फ़ूड : हम जिन पेय पदार्थों की बात कर रहे हैं उनमें आम का पना और लस्सी है। पहले लस्सी और आम का पना बजार में रेस्तरां या होटल में तो मिल जाता था लेकिन पैकेट के रूप में नहीं। आज डिब्बे में इन चीजों को आसानी से लिया जा सकता है।

author-image
Prabha Joshi
03 May 2023
Lassi: गर्मियों में कुछ इस तरह बनाएं घर पर लस्सी और जानें इसके फायदे

घर पर आसानी से बनाएं लस्सी (Image Credit: Zee News)

Lassi: गर्मियों में कई तरह के पेय पदार्थ कॉमन हैं। एक समय था जब गर्मियों केे लिए पेय पदार्थ घर पर बनाए जाते थे और सभी लोग इसका इंतजार करते थे। लेकिन आज जीवन की व्यस्तता के चलते बाजार में गर्मियों से जुड़े पेय पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं। देश-विदेश की बड़ी कंपनियों ने लोगों की इस जरूरत को देखते हुए अब ये पेय पदार्थ मार्केट में एविलेबिल करा दिए हैं। 

Advertisment

हम जिन पेय पदार्थों की बात कर रहे हैं उनमें आम का पना और लस्सी है। पहले लस्सी और आम का पना बजार में रेस्तरां या होटल में तो मिल जाता था लेकिन पैकेट के रूप में नहीं। आज डिब्बे में इन चीजों को आसानी से लिया जा सकता है। हालांकि ये लेते समय हमेंशा एक्सपायरी डेट चेक कर लें और कोशिश करें घर पर ही बना के पिएं। 

घर पर लस्सी कैसे बनाएं 

घर पर लस्सी बहुत आसानी से तैयार हो जाती है। घर पर लस्सी बनाने के लिए आप घर पर ही दही को बना लें या बाजार से दही ले आएं। ये दही मलाईवाला हो तो ज्यादा अच्छा स्वाद आएगा। अब इस दही को अच्छे से फेंट या मथ लें। फेंटने के बाद आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं अगर आपको ज्यादा गाढ़ी लग रही है तो। हल्का पानी मिलाने के बाद आप इसमें चीनी और इलायची पॉउडर मिला लें। ऊपर से आप इसमें रुह अफ्जा की दो-तीन बूंद भी मिला सकते हैं। आपकी लस्सी तैयार है। इसमें ऊपर से मेवे मिलाकर आप सर्व कर सकते हैं। एक मुख्य बात ये है कि लस्सी को नमकीन या मीठा दोनों तरह से पिया जा सकता है। नमकीन के लिए आप चीनी की जगह पर काला नमक, स्वादानुसार जीरा-पॉउडर, स्वादानुसार धनिया-पुदीना पॉउडर मिला सकते हैं।

लस्सी के फायदे क्या हैं 

गर्मियों में लस्सी पीने के बहुत से फायदे हैं। गर्मियों में लस्सी हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। गर्मियों में लस्सी को पीने से शरीर में किसी तरह के बैक्टीरिया अटैक नहीं कर पाते। आपको पाचन संबंधी समस्या लस्सी पीने से पैदा नहीं होगी। हां, बाजार में लस्सी पीने से पहले सावधान रहें। खुले स्थानों में मिलने वाली लस्सी का प्रयोग न करें। ये आपके पेट में बीमारियां पैदा कर सकती है। इसके साथ ही लस्सी गर्मियों में एनर्जेटिक रखती है। गर्मियों में लस्सी गर्मिली हवाओं के प्रकोप से दूर रखती है और वजन को बढ़ने नहींं देती। ये दिमाग को शांति भी देती है। घर पर गर्मियों में रोजाना लस्सी का सेवन सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। 

Advertisment
Advertisment