Advertisment

Holi Foods: गुजिया ही नहीं मठरी-नमक पारे के साथ मीठी-नमकीन मनाएं होली

blog | food: होली का त्यौहार मीठा-नमकीन पकवानों के साथ मनाया जा सकता है। तीन दिन तक और कई जगह इससे ज़्यादा चलने वाले होली के त्यौहार में कुछ ऐसे पकवान शामिल करें जो कई दिनों तक चलें और यादें बनाएं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Holi

होली का त्यौहार मनाएं मीठा-नमकीन पकवानों से

Holi Foods: होली का त्यौहार अब दूर नहीं है। हर त्यौहार की अपनी एक ख़ासियत होती है। होली का त्यौहार ऐसे मौक़े पर पड़ता है जब हल्की ठंड और हल्की गर्मी होती है। ऐसे में होली में किस तरह का भोजन बनाएं बहुत मायने रखता है। ऐसे में होली में क्या बनाएं ये सबको लगता रहता है।

Advertisment
मैदा

होली के त्यौहार में क्या बनाएं

होली के त्यौहार में ऐसी चीज़ें बनाई जा सकती हैं जो दूसरे दिन तक खाई जा सके। ये बहुत अच्छा मौक़ा होता है। आइए आज जानें होली के त्यौहार में क्या बनाया जाए। 

  1. गुजिया : होली का त्यौहार तो जाना ही गुजिया से जाता है। ऐसे में मैदे की गुजिया अलग-अलग फ़्लेवर के साथ बनाई जा सकती हैं। गुज़िया खोए और सूजी दोनों तरह से बनाई जा सकती है। इसका सेवन 2-3 दिन तक किया जा सकता है। ध्यान रहे, मेवा ताज़ा हो। 
  2. नमक पारे : होली के त्यौहार में नमक पारे को आसानी से बना सकते हैं। ये आटे और मैदे दोनों के बन जाते हैं। कुछ लोग स्वाद के जरिए से मैदे के नमक पारे ज़्यादा पसंद करते हैं। इनको बनाने में ज़्यादा मेहनत भी नहीं लगती, साथ ही ये चाय के साथ कई दिनों तक चलाए जा सकते हैं। 
  3. मठरी : होली का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जिसमें मैदे का प्रयोग बहुतायत में होता है। अगर आपका मैदा बच गया है तो आप मैदे की मठरी बना सकते हैं। मैदे की मठरी को एयरटाइट कंटेनर में रखकर आसानी से कई दिनों तक चलाया जा सकता है। 
  4. लड्डू : होली का त्यौहार लड्डू बनाने के लिए उपयुक्त है। आटे के लड्डू हों या बेसन के, होली के त्यौहार में लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं। इनका सेवन भी 1-2 दिन तक किया जा सकता है। 

    कुछ नया : होली के त्यौहार में आप कुछ नया भी ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि गर्मी बढ़ गई है ऐसे में अगर आप पानी का कुछ बना रहे हैं तो ज़्यादा दिन तक न चलाएं। मिठाई को बनाने के लिए मिठाई कोशिश करें उस ही दिन या दूसरे दिन तक ख़त्म कर लें। 

इस तरह होली का त्यौहार आप नई-नई रेसीपी बना कर मना सकते हैं। होली के त्यौहार में ज़रूरी नहीं पूरी-सब्ज़ी बनाई जाए। कई दिनों तक चलने वाला इस त्यौहार को मीठा-नमक़ीन मिक्स पकवान के साथ मनाएं। 

Holi होली पकवान Holi Foods
Advertisment