Holi Festival: बच्चों को कैसे मनवाएं होली का त्यौहार

blog | parenting: होली का त्यौहार बच्चे बहुत पसंद करते हैं। बहुत पहले से ही रंग मंगाने की होड़ लग जाती है बच्चों को। पर ज़रूरी है बच्चों का होली में ख़याल रखना कि बच्चों के लिए होली रहे ख़ुशहाल।

Prabha Joshi
22 Feb 2023 | अद्यतनित 07 Mar 2023
Holi Festival: बच्चों को कैसे मनवाएं होली का त्यौहार

बच्चों को होली में आंखों से जुड़ी सावधानी बताएं

Holi Festival: यूं तो होली हुड़दंग का त्यौहार है, धूमधाम से मनाया जाता है, फिर भी होली के त्यौहार को मनाना बदलते समय के साथ बदल रहा है। बच्चों को ख़ासतौर से होली के त्यौहार के प्रति सतर्क रखना ज़रूरी है। बदलता मौसम ऊपर से कोरोना का ख़तरा अभी भी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है। इसके साथ ही आए दिन नए-नए वायरस सामने आ रहे हैं। होली का त्यौहार आपके बच्चों के लिए ख़ुशहाल रहे, इसके लिए ज़रूरी है विशेष सावधानियां।

Holi

बच्चों को कैसे मनवाएं होली का त्यौहार

बच्चे तो वैसे ही पानी से खेलने के बहुत शौक़ीन होते हैं, ऐसे में होली का त्यौहार उन्हें और मज़ेदार लगता है। लेकिेन होली के त्यौहार में पानी के साथ होते हैं रंग, ऐसे में सावधानियां बढ़ जाती हैं। आइए जानें बच्चों का होली के त्यौहार में कैसे ध्यान रखें :-

  • हर्बल गुलाल : बच्चे हो या बड़े, होली के त्यौहार में घर पर हर्बल गुलाल का प्रयोग करें। ऐसा इसलिए कि हर्बल गुलाल से त्वचा पर किसी तरह का नुक़सान नहीं पड़ता। इसके साथ ही इसके मुंह पर जाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। कैमिकल वाले गुलाल हमारे पूरे शरीर के लिए ख़तरनाक होते हैं, इनसे परहेज़ रखें। 
  • आंखें : होली के त्यौहार में बच्चों को आंखों के प्रति विशेष तौर पर सावधानियां बरतने को कहें। उन्हें बताएं कि उनकी आंखों में होली का रंग न जाए। इसके लिए आप अपने बच्चे को ही नहीं बल्कि उसकी दोस्तों की टोली को भी समझा सकती हैं कि खेलने के दौरान आंखों पर रंग न फेंके। 
  • गीले रंग : सूखी होली त्वचा के लिए सही रहती है। ऐसा इसलिए कि गीले रंग के होली में प्रयोग से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। रंग को साफ़ करने में समय के साथ-साथ हटाने की भी ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। बच्चों को सूखी होली से खेलना सिखाएं।
  • तेल : सबसे अच्छा होली खेलने का तरीक़ा है शरीर में ऑयल मसाज। होली खेलने से पहले आप बच्चे के बालों और अन्य शारीरिक अंगों में तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे न केवल रंग बच्चे की त्वचा पर चिपक पाएगा, बल्कि किसी तरह का नुक़सान भी नहीं होगा। 
  • परिचित : कोशिश करें होली का त्यौहार आपके बच्चे अपने साथियों के साथ ही खेलें। ऐसा इसलिए कि कई बार होली का त्यौहार आपसी सद्भाव को नुकसान पहुंचा देता है। परिचितों के बीच होली का त्यौहार किसी तरह का भंग नहीं डालता। 

इस तरह आप अपने बच्चे को होली बहुत अच्छे से मनवा सकते हैं। होली में बच्चों के साथ होली खेलें। खेल-खेल में बच्चों को होली का महत्व भी बताएं। 

अगला आर्टिकल