Flower Types: घर पर इन 6 फूलों को लगाकर बदलें घर की रंगत

शौक़ : बाग़बानी का शौक़ हर किसी को होता है। ऐसेे में घर पर अपने हाथ से लगाए फूलों का अलग ही मज़ा है। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ 6 फूल जो घर पर आसानी से लगाए जा सकते हैं।

Prabha Joshi
14 Feb 2023
Flower Types: घर पर इन 6 फूलों को लगाकर बदलें घर की रंगत

गुलदस्ते से ये मधुमालती के फूल

Flower Types: बाग़बानी का शौक़ हर किसी को होता है। ऐसे ही हर किसी की इच्छा होती है कि उसका घर फूलों से सजा हुआ हो, घर पर फूलों की ख़ुशबू आए। जहां कहीं नज़र घूमें फूल खिलें दिखें। फूलों के घर में होने से घर का वातावरण भी ख़ुशमय रहता है। ये न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि काम भी आते हैं।

किन फूलों को घर पर लगाएं

आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से कुछ फूलों को लाएं हैं जिनको घर पर लगाने से न केवल ख़ुशबू आएगी बल्कि ये घर पर गमले या बग़िया में आसानी से लग जाएंगे। इसके साथ ही ये पूजा इत्यादि के काम में प्रयोग में लिए जा सकते हैं। आइए जानें घर पर लगाएं इन 6 फूलों को :-

  1. गुलाब : घर पर गुलाब को लगाने से घर भर में ख़ुशबू आती है। ये सेहत में भी बहुत फ़ायदा पहुंचाता है। गुलाब को लगाने के लिए आप गुलाब की कलम का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब को फूलों से लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  2. गेंदा : जिस घर में गेंदा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। गेंदा पीले और नारंगी और अन्य रंगों में भी आता है। गेंदा लगाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी है। कारण ये है कि गेंदा एक ऐसा फूल है जो अपने फूल से ही पौधे का आकार ले लेता है। यानि गेंदा लगाने के लिए आपको कलम नहीं फूल का इस्तेमाल करना है। 
  3. चांदनी : चांदनी का फूल लगाने के लिए आपको चांदनी के पेड़ की कलम लेनी है। कलम लगाने का वही तरीक़ा है जो गुलाब का है। चांदनी के फूल की ख़ुशबू कम होती है पर ये खिला हुआ बहुत सुंदर दिखता है। सफ़ेद रंग का इसका फूल गुच्छों में होता है जो गुलदस्ते जैसा दिखता है।
  4. बेला : बेला बहुत छोटा-सा ख़ुशबू से भरा फूल होता है। इसको लगाने के लिए आप बेले के पेड़ की कलम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी सफ़ेद कलर का फूल होता है पर इसकी ख़ुशबू ख़ूब दूर तक आती है।
  5. मधुमालती : ये बेल होती है बहुत ज़बरदस्त। इसके फूलों की ख़ासियत है ये रंग बदलते हैं। जी हां, मधुमालती के फूल सफ़ेद, पिंक, गहरे लाल इन तीन रंगों में अपने रंग देते हैं। ये भी गुच्छे में होता है और गुलदस्ते जैसा दिखता है। इसको लगाने के लिए आप बरसात का समय चुन सकते हैं। बरसात में इसकी कलम लगाई जा सकती है।
  6. चमेली : ये फूल भी बहुत आसानी से घर पर लगाया जा सकता है। चमेली का फूल सफ़ेद कलर का होता है और ख़ुशबू भी आती है। हालांकि इसकी ख़ुशबू बहुत दमदार नहीं होती पर यह खिला हुआ बहुत ख़ूबसूरत दिखता है। ये भी गुच्छे में होता है और गुलदस्ते जैसा दिखता है।

इस तरह आप इन फूलों को आसानी से घर पर लगा सकते हैं और बाग़बानी का शौक़ भी पूरा हो जाएगा। ये फूल घर पर ख़ुशबू के साथ घर की रौनक बढ़ाते हैं। इनको लगाकर आप घर भर में अलग ही वातावरण महसूस करेंगे।

अगला आर्टिकल