Indian Pilots: जानिए भारत की 5 फेमस महिला पायलेट्स के बारे में

ब्लॉग | प्रेरणादायक: आजादी के बाद जैसे भारतीयों के सपनों की उड़ान का कोई ठिकाना नहीं था वैसे ही कुछ व्यक्तियों ने अपने विमान उड़ाने का सपना पूरा किया था। उन सभी के बारे में शायद सभी को थोड़ा ही मालूम होगा। उन्होंने अपने काम से भारत का नाम रोशन किया है।

author-image
Ria Dey
New Update
Indian Pilots (Elle.com).png

5 Famous Pilots After Independence (Image Credit:Elle.com)

5Famous Pilots After Independence: आजादी के बाद जैसे भारतीयों के सपनों की उड़ान का कोई ठिकाना नहीं था वैसे ही कुछ व्यक्तियों ने अपने विमान उड़ाने का सपना पूरा किया था। उन सभी के बारे में शायद सभी को थोड़ा ही मालूम होगा। उन्होंने अपने काम से भारत का नाम रोशन किया है।

जानिए भारत की 5 फेमस महिला पायलेट्स के बारे में

1. उषा सुंदरम

Advertisment

उषा सुंदरम स्वतंत्र भारत की पहली महिला पायलट थीं, और केवल बीस वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना सपना पूरा किया था। महिला होने के कारण उन्हें बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

2. निवेदिता भसीन

निवेदिता भसीन विश्व की सबसे कम उम्र की पायलट हैं जिन्होंने कमर्शियल जेट एयरक्राफ्ट को कमान दिया था वे सिर्फ 26 साल की थीं।

3. गिरिबाला मोहन्ती

गिरी वाला मोहंती भारत की ओडिशा से पहली एजिटेटर यानी कि हवाबाज हैं। उन्हें 1967 में वाशिंगटन, डी.सी. में अंतर्राष्ट्रीय महिला पायलट एसोसिएशन में आमंत्रित किया गया था। वहां वह संयुक्त राज्य अमेरिका के आयोजित उड़ान दौरे में अन्य महिला एविएटर्स के साथ शामिल हुईं।

4. गुंजन सक्सेना

Advertisment

गुंजन सक्सेना भारत की एयर फोर्स पायलट और ऑफिसर थीं। उन्होंने 1999 में कारगिल के युद्ध में भाग लिया था। वह भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने युद्ध विमान उड़ाया था। कारगिल के युद्ध में घायलों को निकालना और जरूरी सामान पहुंचा देना उनका पहला काम था।

5. दुर्वा बैनर्जी

दुर्गा बनर्जी भारत की पहली स्थाई कमीशन पाने वाली महिला थीं बचपन से ही उनका सपना था प्लेन उड़ाना उन्होंने अपने सपने को अपने दम पर पूरा किया। वह E27 एयरक्राफ्ट में एक कमांडर थीं। उन्हें 9000 घंटों के साथ सबसे अधिक उड़ान भरने का श्रेय प्राप्त है।

भारत Independence Famous महिला पायलेट्स