Films: पांच इंस्पिरेशनल फिल्में जो रियल लाइफ पर आधारित हैं

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई जा चुकी है जो सच्ची जीवन पर आधारित है। ओलंपिक में पदक जीतना हो या देश की सुरक्षा करना महिलाओं ने समर्पण और हार्ड वर्क से देश का नाम रोशन किया है। इन सभी फिल्मों से लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं।

author-image
Neha Dixit
New Update
Movies Pinterest

Real Life Inspired Movies ( Image Credits: Pinterest)

5 Inspirational Real Life Inspired Movies: बॉलीवुड में ऐसी कई मूवीस बनाई गई है जो सच्ची कहानी पर आधारित है और जो लोगों को इंस्पिरेशन और मोटिवेशन दे सकती है। भारतीय महिला स्टार रैसलर्स गीता और बबीता फोगाट पर बनी फिल्म 'दंगल', मैरी कम पर बनी फिल्म 'मैरी कॉम', स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बनी फिल्म 'साइना'। इन सभी फिल्मों ने हमारे स्टार खिलाड़ियों की जिंदगी को दर्शाया है उनके हार्ड वर्क, डेडीकेशन, पैशन  जिसके द्वारा उन्होंने जिंदगी में इतनी ऊंचाइयों और सफलताएं हासिल की। एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में सभी देखते हैं लेकिन ऐसी कई फिल्में होती हैं जो आपको जिंदगी के लिए बहुत कुछ सिखा जाती हैं यह सभी फिल्में उन्हें में हैं। इन फिल्मों से आप अपने जीवन में प्रेरणा ले सकते हैं।

5 रियल लाइफ इंस्पिरेशनल मूवीज

1. Saina

Advertisment

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म साईनाथ 2021 में रिलीज हुई और दर्शकों को बेहद पसंद आई। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया सायना नेहवाल बनी भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता।

2. Dangal

भारत की मशहूर महिला रैसलर्स गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म दंगल 2016 में रिलीज हुई। इस फिल्म को देश और विदेश में ढेर सारा प्यार और सम्मान मिला गीता और बबीता फोगाट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और रेसलिंग चैंपियनशिप मैं पद हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया। 

3. Mary Kom 

भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म मैरी कॉम 2014 में रिलीज हुई और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। मेरी काम में 2012 समर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल किया और भारत को जीत दिलाई। इस फिल्म में मैरी कॉम के जीवन के संघर्ष्ष, समर्पपण, हार्ड वर्क, पैशन और खेल के प्रति उनके डेडीकेशन को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

4. Neerja

Advertisment

निस्वार्थ भाव और अपने काम के प्रति ईमानदारी की अगर कोई सच्ची मिसाल है तो वह है नीरजा भनोत। साल 1986 में जब PAM AM FLIGHT 73 को आतंकवादी संगठन ने हाईजैक कर लिया तब एयर होस्टेस नीरजा भनोत ने अपनी जान को खतरे में डालकर पैसेंजर्स की जान बचाई। पैसेंजर्स की जान बचाते बचाते नीरजा भनोत शहीद हो गई। साल 2016 में आई यह फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं हासिल की और यह दर्शकों को भी खूब पसंद आई।

5. Raazi

सहमत खान जिनकी बहादुर और देशभक्ति की मिसाइल दुनिया देती है। सहमत खान एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से शादी करने के लिए राजी हो गई जिससे वह 1971 में चल रहे इंडो पाकिस्तान वाॅर के बारे में पाकिस्तान से जरूरी इनफॉरमेशन निकाल सके और भारत की मदद कर सके। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी ने हर भारतीय नागरिक के दिल को छुए और हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना जागरूक की। इस फिल्म में सहमत खान के आत्म समर्पण निस्वार्थ भाव और देशभक्ति की भावना को बेहद ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।

Raazi movie Neerja Mary Kom Saina