Advertisment

Indira Gandhi: जानिए प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में 10 बातें

प्रेरणादायक: इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वे हमेशा अपने मजबूत इरादों और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती रही हैं। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं इंदिरा गाँधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें।

author-image
Priya Singh
New Update
Indira Gandhi(Mint)

Know 10 Things About Former Prime Minister Indira Gandhi (Image Credit - Mint)

Know 10 Things About Former Prime Minister Indira Gandhi: भारत में सब तक तमाम महान महिलाएं हुईं हैं। उन्होंने देश में तमाम बड़े बदलाव किये हैं। आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे सशक्त महिला और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के बारे में। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वे हमेशा अपने मजबूत इरादों और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती रही हैं। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय में देश के लिए लिए गये उनके फैसले अद्वितीय रहे हैं। इंदिरा गाँधी न सिर्फ प्रधानमन्त्री बनीं बल्कि देश में उन्होंने कई बदलाव किये जिनके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। वे भारत के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित हैं। आइये जानते हैं इंदिरा गाँधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें। 

ये हैं इंदिरा गांधी के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

  1. इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था। वह भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कलम नेहरु की बेटी थीं।
  2. राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में पली-बढ़ी इंदिरा गाँधी को छोटी उम्र से ही स्वतंत्रता संग्राम का सामना करना पड़ा। उनके पिता के प्रभाव ने उनकी राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के आन्दोलन में सितम्बर 1942 में वे जेल भी गईं।
  3. इंदिरा गाँधी ने 26 मार्च 1942 को फिरोज गाँधी से विवाह किया। जिसके बाद उन्हें लोगों की नकारात्मकता का भी सामना करना पड़ा। उनके दो बेटे राजीव गाँधी और संजय गाँधी थे।
  4. इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक प्रधानमन्त्री का कार्यभार सम्भाला और फिर 14 जनवरी 1980 को वे एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनीं 1984 में अपनी हत्या होने तक वे भारत की प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत थीं। वह भारत में प्रधान मंत्री का पद संभालने वाली एकमात्र महिला हैं।
  5. अपने कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने आर्थिक नीतियां लागू कीं जिनका उद्देश्य गरीबी को कम करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था। उन्होंने बैंक राष्ट्रीयकरण और "हरित क्रांति" जैसे उपाय पेश किए जिनका उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना था।
  6. उन्होंने अपने राजनितिक सफ़र के दौरान सूचना प्रसारण मंत्री, परमाणु ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, अन्तरिक्ष मामले मंत्रालय आदि तमाम महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सम्भाला था। 
  7. इंदिरा गांधी के शासन के सबसे विवादास्पद पहलुओं में से एक 1975 में आपातकाल की घोषणा थी। जो 1977 तक चली। इस अवधि में नागरिक स्वतंत्रता में कटौती, प्रेस सेंसरशिप और राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी देखी गई। आपातकाल के कारण व्यापक विरोध हुआ और 1977 में हुए आम चुनावों में इंदिरा गांधी की पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 
  8. 1984 में इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का आदेश दिया। एक सैन्य कार्रवाई जिसका उद्देश्य अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से सिख आतंकवादियों को बाहर निकालना था। इस ऑपरेशन के दूरगामी परिणाम हुए और अंत में उनकी हत्या कर दी गई।
  9. ऑपरेशन ब्लू स्टार से उपजे गुस्से और आक्रोश के परिणामस्वरूप 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के बाद भारत के तमाम हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।
  10. एक महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के नेतृत्व ने भारत और दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित किया। उनकी स्थिति को महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में देखा गया और उन्होंने अधिक महिलाओं को राजनीति में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Indira Gandhi इंदिरा गांधी Former Prime Minister 10 Things
Advertisment