Advertisment

Marital Rape महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है?

मैरिटल रेप एक ऐसा मुद्दा है, जिसके ऊपर समाज में अधिकतर बात नहीं की जाती। विवाहित महिलाओं को अपने पति द्वारा रेप का शिकार होना, अक्सर चुपचाप सहन करना पड़ता है। लेकिन मैरिटल रेप के कारण महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Marital Life Issues(FREEPIK)

(Image Credit: file image)

The effects of marital rape on a women's mental health: मेरिटल रेप एक ऐसा मुद्दा है, जिसके ऊपर समाज में अधिकतर बात नहीं की जाती। विवाहित महिलाओं को अपने पति द्वारा रेप का शिकार होना, अक्सर चुपचाप सहन करना पड़ता है। लेकिन मैरिटल रेप के कारण महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अक्सर पहले से ही, विवाहित महिलाओं के जीवन में काफी तनाव और चिंता रहती है। अगर उन्हें अपने पति द्वारा मैरिटल रेप का सामना करना पड़े, तो उनका तनाव और चिंता और भी बढ़ जाता है। वे अपने रिश्ते में विश्वास खो देती हैं और अकेलापन का अनुभव करती हैं। ऐसे माहौल में, महिलाओं का जीवन अत्यधिक तनावपूर्ण बन जाता है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

Advertisment

मैरिटल रेप के प्रभाव (Effects of Marital Rape)

विवाह एक प्रेम और सहयोग का रिश्ता होता है, लेकिन कई बार इस रिश्ते में बलात्कार की घटनाएं सामने आती हैं, जो महिलाओं के दिल को और भी अधिक दुखी करती हैं। मैरिटल रेप का असर महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य पर होता है, जो उन्हें अस्थिर और अधिक चिंतित बना सकता है।

1. डिप्रेशन (Depression): मैरिटल रेप के बाद, महिलाओं में डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। यह बेहद ही खतरनाक मनोवैज्ञानिक स्थिति है जो उन्हें उदास और हताशा में डाल सकती है। वे अकेले महसूस करती हैं, लोगों और समाज में कोई रुचि नहीं रखतीं। 

Advertisment

2. घबराहट और तनाव (Nervousness and Tension) : रेप के बाद, महिलाएं अधिक घबराहट और तनाव का सामना करती हैं। रात को नींद नहीं आती, पेट में दर्द रहने लगता है, अपने आसपास के लोगों से डर लगने लगता है और सेल्फ कॉन्फिडेंस बिल्कुल खत्म सा हो जाता है।

3. आत्महत्या की भावना (Feelings of Suicide): कई महिलाएं उनके साथ हो रही चीजों को एक्सेप्ट नहीं कर पाती और आत्महत्या कर लेती हैं। मैरिटल रेप के बाद, महिलाओं में आत्महत्या की भावना पनप सकती है। वे अकेलापन और बेहतरीन जीवन की कमी के कारण अपने आपको हानि पहुंचा सकती हैं।

4. सोशल आइसोलेशन (Social Isolation): मैरिटल रेप के बाद, महिलाओं को सोशल आइसोलेशन का भी अनुभव हो सकता है। वे अपने आपको पारिवारिक और सामाजिक संबंधों से अलग कर देती हैं और अकेलापन महसूस करती हैं। उन्हें अपने आस पास किसी पर भी भरोसा नहीं होता और जिस तरह का समाज लड़कियों के लिए है उसमे तो महिलाएं किसी से अपना दुख बांट भी नहीं सकती। 

5. असमानता और शोषण (Inequality and Exploitation): मैरिटल रेप महिलाओं को असमानता और शोषण का अहसास करा सकता है। उन्हें महसूस होने लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है और उनके अधिकारों को उनसे छीना जा रहा है। 

Suicide mental health Depression Marital Rape social isolation
Advertisment