Women Empowerment: जानिए भारतीय इकॉनमी की 5 धुरंधर महिलाएं कौन हैं

यह तो सभी जानते हैं कि भारत की महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में मर्दों से कम नहीं हैं। ज़मीन पर गाड़ी चलाने से लेकर आसमान में जहाज़ चलाने तक आज महिलाएँ हर फील्ड में सक्षम हैं।

author-image
Mandie Panesar
New Update
Women empowerment (Jar App).png

Women in Indian Economy (Image Credit: Jar App)

Women In Indian Economy :यह तो सभी जानते हैं कि भारत की महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में मर्दों से कम नहीं हैं। ज़मीन पर गाड़ी चलाने से लेकर आसमान में जहाज़ चलाने तक आज महिलाएँ हर फील्ड में सक्षम हैं।

Advertisment

भारत की इकॉनोमी में भी महिलाओं का बहुत योगदान है। आज हम बात करेंगे उन महिलाओं की जिन्होंने इण्डियन इकॉनमी को ग्रो करने में अपना भरपूर योगदान दिया है।

Women Empowerment: भारतीय इकॉनमी की धुरंधर महिलाएं

1. किरण मजूमदार-शा 

बायोकॉन (दवा कंपनी) की फाउंडर, इंडिया की सबसे धनी महिला किरण मजूमदार सेल्फ-मेड एंटरप्रेन्योर हैं। इन्हें 'बायोटेक क्वीन ऑफ़ इंडिया' माना जाता है। किरण ने अपनी बायोटेक जर्नी 1978 में अपने गैरेज से शुरू की थी।

2. वंदना लूथरा

वंदना, जिन्हें 'क्वीन ऑफ़ वेलनेस' भी कहा जाता है, उन्होंने अपनी जर्नी 1989 में VLCC Wellness से शुरू की थी। 2013 में इन्हें भारतीय राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

3. फाल्गुनी नायर

Advertisment

कई दहाके एक इन्वेस्टमेंट बैंक में जॉब करने के बाद फाल्गुनी नायर जी ने जॉब छोड़ कर लाइफस्टाइल, ब्यूटी और वेलनेस का ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया, जिसे Nykaa के नाम से जाना जाता है। बिज़नेस टुडे ने उन्हें 'मोस्ट पावरफुल बिज़नेस' से नवाज़ा तो इकोनॉमिक्स टाइम्स ने उन्हें 'वुमन अहेड' अवार्ड से सम्मानित किया।

4. श्रद्धा शर्मा 

पटना की श्रद्धा शर्मा 'योरस्टरी.कॉम' की फाउंडर और चीफ एडिटर हैं। 2008 से श्रद्धा भारत की एंटरप्रेन्यर्स की संघर्ष की कहानियाँ 11 लोकल भाषाओं में आगे बढ़ा रहीं हैं। उनकी वेबसाइट पर आज 70000 से ज़्यादा अनकही कहानियाँ उपलब्ध हैं।

5. उपासना टाकू

सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट की बैकग्राउंड वाली Mobikwik की को-फाउंडर और Zaakpay की फाउंडर उपासना ने इंडिया के कई एंटरप्रेन्यर्स की वित्त प्रबंधन को आसान किया है। इन्होंने मोबाइल टेक्नोलॉजी के ज़रिये लोगों का पेमेंट करने का तरीक़ा ही बदल दिया।

Advertisment

इनके इलावा स्नेहा चौधरी, दिव्या गोकुलनाथ, ऋचा कर आदि बहुत सी महिला एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने दूसरी औरतों को भी प्रेरणा दी है और ख़ुद को भी सशक्त किया है।

वंदना लूथरा फाल्गुनी नायर श्रद्धा शर्मा किरण मजूमदार-शा