Self Care करने के 5 तरीके जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए

भाग दौड़ वाली जिंदगी में कई बार काम के कारण थकान और तनाव हो जाता है जिससे राहत पाना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए खुद का ख्याल रखना समय समय पर अच्छा होता है मेंटल और फिजिकल हैल्थ दोनों के लिए।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Self care

Self care Photograph: (Freepik)

5 Tips To Take Care Of Yourself: बिज़ी होते जीवन के साथ हम अपनी ख्वाहिशें भी दबाते चले जाते हैं और अपना ख्याल रखना भी बंद कर देते हैं। सेल्फ केयर का मतलब होता है खुद का ख्याल करना, खुद की नीड्स को समझना, खुद की खूबियां, खामियां पहचानना और उन्हें निखारना। सेल्फ केयर न केवल हमे फिजिकल सपोर्ट देता है बल्कि मेंटल और इमोशनल सपोर्ट भी देता है। इसका मतलब ये है कि आपको ऐसे एक्टिविटीज में खुद को एंगेज रखना है जिससे आपको कुछ सीखने मिले। खुद के बारे में अच्छा फील करें, पॉजिटिव ऑफर्मेशन बोलें। हमारी बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते हमें खुद के लिए समय निकलने में बहुत समस्या होती है पर ये ज़रूरी है क्योंकि सेल्फ केयर हमे एक अलग नजरिया देता है चीजों को देखने का, पहचानने का। हमे स्ट्रेस और एंजाइटी से दूर रखती है और खुश रहने में मददगार होती है। इसलिए सेल्फ केयर करना ज़रूरी है तो आइए देखते हैं कुछ तरीके जिनका मदद से हम खुद का ख्याल रख सकते हैं। 

Advertisment

Self Care करने के 5 तरीके जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए

1. शारीरिक देखभाल

अगर आप अपने शरीर का साथ अभी नहीं देंगे तो आपका शरीर भी आपका साथ बाद में नहीं देगा। शारीरिक स्वस्थ के लिए आपको अच्छा खाना पीना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए, नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। डॉक्टर के पास जाएं और अपना टेस्ट करवाएं और पता करें कि आपको कौन कौन से गुणों की कमी है और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। व्यायाम रोजाना करें इससे आपके शरीर में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपको आलस का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisment

2. सामाजिक देखभाल

आपको रहना इसी समाज में है और रिश्ते भी यही बनाने हैं। हमारे बिज़ी लाइफस्टाइल के कारण अपने करीबी लोगों के लिए समय निकल पाना अक्सर मुश्किल हो जाता है और हम उनसे दूर होने लगते हैं जिसके कारण रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। अपने रिश्ते खराब न हो इसके लिए आपको समय निकालना चाहिए अपने दोस्तों के लिए करीबी रिश्तेदारों के लिए जो आपका ख्याल करते हैं, आपकी चिंता करते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते भी बने रहते हैं और आपको अच्छा भी लगता है।

3. मेंटल देखभाल

Advertisment

इंटरनेट के बढ़ते यूज़ के कारण सभी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। लोग इंटरनेट पर कुछ भी देखकर उसे सच मान लेते हैं और खुद में कमी ढूंढने लगते हैं, खुद के बारे में बुरा कहने लगते हैं। अपने दिमाग़ को शांत करने के लिए आपको ऐसी एक्टिविटीज करनी चाहिए जो आपके दिमाग को तेज़ बनाएगी, आपको शांत रखेगी, और आपके दिमाग में पॉजिटिविटी भरेगी जैसी की किताबें पढ़ना, पेंटिंग करना, सुरीले गाने सुनना, पज़्जल सॉल्व करना।

4. इमोशनल देखभाल

किसी का भी कंट्रोल नहीं होता है अपने इमोशंस पर, कई बार हमारे इमोशंस हमपे इतने हावी हो जाते हैं कि न चाहते हुए भी वे बाहर आ जाते हैं। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना, ज्यादा चिंता न करना किसी बारे में, किसी भी बात से ज्यादा लगाव नहीं लगाना जिससे कष्ट हो। इमोशनली खुद को मजबूत करने के लिए योगा करें, पॉजिटिव ऑफर्मेशन दोहराएं, यूनिवर्स का सहारा ले, यूनिवर्स को बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, आप क्या चाहते हैं, अपने दोस्तों से बात करें, घर वालों से बात करें।

Advertisment

5. अन्य तरीके

अगर आपको कुछ अलग करना है और आपको अच्छा भी नहीं लग रहा तब आप कुछ नई हॉबीज ट्राई के सकते हैं जैसे कि कुकिंग इसमें आप नई नई रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं जो आसानी से बन जाएं और टेस्टी भी लगे। आप डांस क्लासेज भी ज्वॉइन कर सकते हैं जिससे आपके शरीर का भी मूवमेंट हो जाएगा और आप डिस्ट्रैक्टेड भी रहेंगे, क्रोशिया भी देख सकते हैं आप जिसमें लगातार प्रैक्टिस लगती है जो आपको बिजी रखेगा।

 

Advertisment

 

self Care yourself